36.3 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

युवती का अपहरण कर मुंबई बेचने ले जा रहे थे तीन युवक, जबलपुर जीआरपी ने किया गिरफ्तार,हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा

झारखंड के साहिबगंज की युवती का अपहरण कर मुंबई ले जा रहे थे तीन युवक।जबलपुर जीआरपी ने भागलपुर एक्सप्रेस से तीनों अपहरणकर्तओं को किया गिरफ्तार।

जबलपुर : झारखण्ड के जिला साहिबगंज से एक युवती का अपहरण कर मुंंबई ले जा रहे तीन अपहरणकर्ताओं को जबलपुर जीआरपी ने 26 मई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ साहिबगंज के राधानगर थाने में युवती के पति ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया था। जीआरपी को वहां की पुलिस से इसकी सूचना मिली थी। झारखंड की पुलिस आरोपियों को लेने बुधवार देर रात तक पहुंचेगी।

खबर यह भी है👉👉👉 1 जून से MP अनलॉक,आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी,शादी समारोह में 20 लोगों को ही अनुमति,प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी.

जीआरपी टीआई सुनील नेमा के मुताबिक 25 वर्षीय युवती के अपहरण की सूचना झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर की पुलिस से मंगलवार को मिली थी। मोहम्मद तनवीर शेख नाम के युवक और उसके साथी जियाउल शेख, मोहम्मद वसीम युवती काे भागलपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन (0635) से लेकर निकले थे। जबलपुर जीआरपी के पेट्रोलिंग गार्ड नारायण मिश्रा व आरक्षक भागलपुर ट्रेन में सवार थे। टीआई ने दोनों आरक्षकों को युवती की फोटो भेजकर अलर्ट किया। ट्रेन में उक्त युवती तीनों युवकों के साथ दिख गई।

खबर यह भी है👉👉👉 रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत मलदेवा गांव में मिला नर कंकाल,इलाके में फैली सनसनी.

ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पहुंचते ही आरोपियों को दबोचा

रेल  पुलिस को झारखंड पुलिस से सूचना मिली थी कि साहिबगंज जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ता उसे ट्रेन के माध्यम से मुंबई लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद जबलपुर रेल पुलिस ने झारखंड और बिहार से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। मंगलवार की देर रात डेढ़ बजे जैसे ही ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर पहुंची। वहां जीआरपी का और भी अमला पहुंच गया था। चेकिंग अभियान के दौरान जब मुंबई जाने वाली भागलपुर एक्सप्रेस की तलाशी ली जा रही थी, तब एक कोच में एक युवती और तीन युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए मिले। पुलिस ने जब युवकों से पूछताछ की तब वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। इस पर युवती सहित उन्हें ट्रेन से उतार लिया गया और चारों को जीआरपी थाने लाकर पूछताछ की गई, तब युवती ने बताया कि उसके साथ यात्रा कर रहे तीनों युवकों ने उसका अपहरण किया है। इसकी सूचना झारखंड की राधानगर पुलिस को दी। दरअसल युवती के गायब होने के बाद उसके पति को आरोपियों के बारे में जानकारी लग गई थी। उसने राधानगर थाने में पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया।

खबर यह भी है👉👉👉 आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा था युवक, शोर सुन पार्क में छोड़ा, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने.

सीसीटीवी फुटेज से कैद हो गए थे आरोपी ट्रेन में सवार होते हुए

राधानगर की पुलिस ने स्थानीय स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो आरोपियों को भागलपुर-एलटीटी में सवार होते हुए पाया। इसके बाद रूट के सभी स्टेशन के जीआरपी को अलर्ट किया गया था। टीआई सुनील नेमा के मुताबिक राधानगर की पुलिस गुवाहाटी-एलटीटी से जबलपुर के लिए रवाना हो चुकी है। बुधवार रात डेढ़ बजे तक पहुंचेगी। इसके बाद आरोपियों व युवती को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस ही करेगी।

खबर यह भी है👉👉👉 उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर लाठी और तलवार से लैस ग्रामीणों ने किया हमला, मुश्किल से बची जान.

हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

इधर, झारखंड की हिन्दू युवती के अपहरण की सूचना मिलते ही हिन्दू धर्मसेना, बजरंग दल के पदाधिकारी जीआरपी पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह लव-जिहाद का मामला है। आरोपियों की मंशा युवती को मुम्बई में बेचने की थी। दोनों संगठनों ने एसपी रेल सुनील जैन को भी ज्ञापन सौंपकर इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। दावा किया कि आरोपियों से पूछताछ हो तो इनके गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में योगेश अग्रवाल, लता सिंह ठाकुर, अरविंद बाबा, नीरज राजपूत,वीरू यादव, दीपू शुक्ला, प्रकाश यादव, बंटी गुप्ता,अविनाश व सुखदान मौजूद थे।

Related posts

स्कूल में बलात्कार : फेल करने की धमकी देकर 2 शिक्षकों ने छठी क्लास की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म का पता चला

MP SIDHI NEWS TEAM

साली और संपत्ति के चक्कर में हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

अजीब तरीके से दो दुकानदारों को ठगा, ठग की हरकत CCTV में हुई कैद

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!