29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़ : दोस्त ने सामने से मार दी गोली, हत्या के आरोपी को एक दिन पहले मारा था थप्पड़

मृतक वरुण सिकरवार

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी में एक पुलिस जवान के भाई की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना दर्पण कॉलोनी वैंडी स्कूल के सामने पार्क की है। हत्या के पीछे विवाद केवल इतना था कि मृतक ने एक दिन पहले आरोपी को किसी विवाद के चलते थप्पड़ मार दिया था। इसी थप्पड़ का बदला लेने वह साथियों के साथ आया और गले में गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव है। मृतक और हत्या के आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। तीन हमलावरों पर हत्या की FIR दर्ज कर ली गई है।

खबर यह भी है👉👉👉 वरमाला के बाद सात फेरों से पहले दुल्हन की अचानक हार्ट अटैक से मौत, साली के साथ हुई दूल्हे की शादी………

दरअसल थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में रहने वाला 23 साल के वरुण पुत्र रामेन्द्र सिंह सिकरवार प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। वरुण का चचेरा भाई अर्जुन सिकरवार पुलिस जवान है।बुधवार दोपहर के समय वरुण दर्पण कॉलोनी वैंडी स्कूल के सामने पार्क में बैठा हुआ था। तभी वहां राहुल शर्मा, अपने साले प्रशांत शर्मा और कपिल भदौरिया के साथ पहुंचा। वहां राहुल और वरुण में बहस हुई। इस पर राहुल ने पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन फायर किए। दो गोलियां हवा में चलाई। तीसरी गोली वरुण के गले में लगी। गोली लगने के बाद वरुण वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद तीनों वहां से भाग गए।गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। पहले उसे मुरार जिला अस्पताल फिर अपोलो हॉस्पिटल ले गए। जहां ट्रामा सेंटर में उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। 

खबर यह भी है👉👉👉 महिला ने होमगार्ड जवान को जड़ा थप्पड़, चप्पल मारने दौड़ाया,मामला पहुँचा थाने.

बताया जा रहा है कि मृतक वरुण और हत्या करने वाला राहुल शर्मा दोनों दोस्त थे। मंगलवार रात उसी पार्क में वरुण बैठा था। राहुल ने उससे कुछ मांगा था जिस पर उसने गाली गलौज की। विरोध करने पर वरुण ने राहुल को उसके दोस्तों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इस थप्पड़ की गूंज हत्या आरोपी के दिमाग पर चढ़ गई थी। इसलिए वह बुधवार दोपहर पहुंचा और वरुण की गोली मारकर हत्या कर दी।

खबर यह भी है👉👉👉 जबलपुर में सब्जी विक्रेता ने किया पुलिस आरक्षक के ऊपर चाकू से हमला,आरोपी मौके से फरार.

 हाल ही मेंवरुण की शादी पक्की हो गई थी। कोई नहीं जानता था कि दो दिन बाद यह वरुण हमेशा के लिए छोड़ जाएगा। उसकी मौत की खबर मिलते ही पिता रामेन्द्र सिंह सिकरवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वरुण अपने पिता का इकलौता बेटा था।

खबर यह भी है👉👉👉 युवती का अपहरण कर मुंबई बेचने ले जा रहे थे तीन युवक, जबलपुर जीआरपी ने किया गिरफ्तार,हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा.

थाटीपुर थाना के टीआई आरबीएस विमल ने बताया कि पुलिस ने हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लेकर राहुल, प्रशांत व कपिल भदौरिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से मौत हुए व्यक्ति के परिवार को मिलेगी 1 लाख की अनुग्रह राशि

MP SIDHI NEWS TEAM

MP पंचायत चुनाव पर आए बड़ी अपडेट, 25 अप्रैल तक पूरी होगी प्रक्रिया, CM को सौंपा जाएगा प्रतिवेदन

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 34 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 22 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

डेढ़ महीने से लापता युवक का नरकंकाल मिला : 11 अप्रैल को घर से निकला था फिर नहीं लौटा,कंकाल के कपड़ों से May 27, 2021 at 11:13 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़…. […]

Reply
रीवा में जूनियर डॉक्टरों ने एसएएफ जवान को करीब एक घंटे तक कमरे मे कर बंद पीटा - MP Sidhi News May 28, 2021 at 3:06 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!