25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

1 जून से MP अनलॉक,आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी,शादी समारोह में 20 लोगों को ही अनुमति,प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी

मध्य प्रदेश में पाबंदियों के साथ 1 जून से अनलॉक की धीरे-धीरे शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इसका ऐलान किया।इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी निश्चिंत नहीं होना है, संकट अभी टला नहीं है। खतरा अभी बाकी है क्योंकि वायरस अभी भी हमारे बीच है। इंदौर और भोपाल में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। रतलाम, रीवा, अनूपपुर, सीधी इन जिलों को भी ध्यान देने की जरूरत है। सम्पूर्ण प्रदेश में सावधानी की आवश्यकता है।1 जून से सब नहीं खोलेंगे और धारा 144 लागू रहेगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि अनलॉक के दौरान आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। राजनीतिक और सार्वजनिक आयोजनों विशेषकर धरना-प्रदर्शन, रैलियों और धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।

शादी समारोह में 20 लोगों को ही अनुमति

मुख्यमंत्री ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति होगी, लेकिन वर-वधु दोनों पक्षों से सिर्फ 10-10 लोग ही शामिल हो पाएंगे। शादी समारोह में आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव टेस्ट अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में सरकार टेस्टिंग के लिए व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भीड़ से बचने के लिए धारा 144 पहले की तरह ही लागू रहेगी।

खबर यह भी है👉👉👉 रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत मलदेवा गांव में मिला नर कंकाल,इलाके में फैली सनसनी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों और भाइयों अगर हम असावधान रहे तो संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा और जब संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी एक दिन विस्फोट होगा और तीसरी लहर आ जाएगी। हमें दुनिया चलाते हुये तीसरी लहर नहीं आने देना है, इसको कोशिश करनी है। इसके लिए एक रोड मैप तैयार किया है। संक्रमण जहां पता चले वहीं रोकना है, इसे बढ़ने नहीं देना है। आज कोरोना संकट ने मानवता को फिर से झकझोर कर रख दिया है। अब हम कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की स्थिति में आ रहे हैं।अगर असावधान रहे, अचानक निकल पड़े, भीड़ इकट्ठी करी, मेला शुरू किया, आयोजन प्रारंभ हो गए तो संक्रमण को बढ़ते देर नहीं लगेगी, हम फिर संकट में फंस जाएंगे। हमने वो दिन देखे हैं, जब अस्पताल के बिस्तर भरे थे, ऑक्सीजन के लिए दिन रात एक करनी पड़ी, तकलीफें उठानी पड़ी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम वैसी परिस्थितियाँ नहीं बनने देंगे और इसलिए सावधानी की आवश्यकता है, कोरोना कर्फ्यू धीरे धीरे खोला जायेगा। कैसे खोला जायेगा यह आपको तय करना है। गाँव, वार्ड, ब्लॉक और जिले में कौन सी गतिविधियां चालू रहेंगी कौन सी बंद रहेगी यह क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप तय करेगा।टेस्टिंग लगातार जारी रहेगी। लगभग 75 हजार टेस्ट रोज किए जाएंगे। फीवर क्लिनिक भी चालू रहेंगे, टेस्टिंग के लिए मोबाईल टीम भी भेजी जाएंगी। संक्रमित को तुरंत पहचान कर इलाज की व्यवस्था करेंगे, ताकि संक्रमण आगे न बढ़े, इसके लिए कान्टैक्ट ट्रैसिंग की जाएगी।

खबर यह भी है👉👉👉 जब सरप्लस बिजली है तो क्यों हो रही है अघोषित बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों के उद्योग हो रहे हैं ठप्प-अजयसिंह.

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू धीरे-धीरे खोला जाएगा। कौनसी गतिविधि कब आरंभ होगी, क्या खुला रहेगा, क्या बन्द रहेगा, यह ग्राम, वार्ड, ब्लाक, नगर और जिला स्तर की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियाँ तय करेगी। अलग-अलग जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग व्यवस्थाएँ होंगी। यह भी स्थानीय स्तर पर ही तय होगा। जो जिले पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो गए हैं, वहाँ की गतिविधियाँ अलग होंगी। जहाँ संक्रमण फैला है वहाँ क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी अलग से विचार करेगी। आगामी रणनीति के बारे में एक जून से पहले निर्णय लेना आवश्यक है। उसके लिए एक-दो दिन में ही चर्चा कर पूरी सावधानी बरतते हुए निर्णय लिया जाए। अनलॉक का जो वैज्ञानिक तरीका है उससे समितियों को अवगत कराया जाएगा और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समितियाँ निर्णय लेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में गाँव में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन अभिनव प्रयोग रहा। इसमें सरपंच, पंच, सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मुकद्दम, एएनएम और चौकीदार को जोड़ा गया जिससे निचले स्तर का अमला एकजुट हो गया।इसी तरह वार्ड में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने स्थितियाँ संभाली और गतिविधियां बंद करने का काम किया। आना-जाना नियंत्रित किया। ऐसे ही ब्लॉक स्तर पर माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन, कोविड केयर सेंटर का प्रबंधन ब्लॉक स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने किया।

खबर यह भी है👉👉👉 सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसी जनभागीदारी के मॉडल के साथ मध्यप्रदेश में संक्रमण की दर नियंत्रित करने में हमे बड़ी सफलता मिली है। लेकिन मैं फिर आपसे निवेदन करता हूँ, हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। कर्फ्यू अनंत काल तक नहीं रह सकता। हमने तय किया है, 1 जून से हम धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू करेंगे।मैं 1 लाख 17 हजार से ज्यादा कोरोना वालेंटियर से आह्वान करता हूँ कि निकलें और समाज की मदद करें। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ कोविड अनुरूप व्यवहार, मास्क लगाना, दूरी रखना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना इन कामों को संभालें।

धर्मगुरुओं से अपील- अनुयायियों को नियंत्रित करें
मुख्यमंत्री ने सभी धर्मगुरुओं से अपील की है कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जरूरी है कि वैक्सीनेशन और मास्क की अनिवार्यता। उन्होंने कहा कि धर्मगुरु अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए अनुयायियों को नियंत्रित करें। राजनैतिक दल भी कार्यकर्ताओं को कोरोना से निपटने में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें।

खबर यह भी है👉👉👉 इंसानियत फिर एक बार हुई शर्मसार : मां की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेबस बेटे को बाइक से चार किलोमीटर ले जाना पड़ा शव.

भीड़, मेले, ठेलों और आयोजनों से अभी बचना होगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का मॉडल जन-भागीदारी का मॉडल है और इसी मॉडल के कारण संक्रमण की दर को नियंत्रित करने में सफलता मिली। लेकिन अभी लम्बा रास्ता तय करना है। कोरोना कर्फ्यू अभी लागू है, पर यह अनंत काल तक लागू नहीं रह सकता। हमने तय किया है कि एक जून से धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियाँ खोलेंगे। कोरोना का वायरस रहेगा अत: अभी पूरी सावधानी से गतिविधियों का संचालन आवश्यक है। भीड़, मेले, ठेलों आयोजनों से अभी बचना होगा। यदि हमने यह नहीं किया तो संक्रमण को बढ़ने में देर नहीं लगेगी और हम पुन: संकट में फँस जाएंगे।

खबर यह भी है👉👉👉 रेत रॉयल्टी विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद, ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, बीजेपी नेता को लगी गोली हालत नाजुक.

सब नहीं खोलेंगे, तीसरी लहर को रोकना है
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अब तीसरी लहर की संभावना है। यदि हम असावधान रहे तो संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। यदि इस संक्रमण का विस्फोट हुआ तो वही तीसरी लहर हो जाएगी। अत: हमें दिन-प्रतिदिन की जरूरी गतिविधियाँ चलाते हुए तीसरी लहर को रोकने की कोशिश करना है। इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है। गतिविधियाँ आरंभ होंगी लेकिन पूरी तरह से नहीं। राजनैतिक रैलियाँ, सभाएँ, धार्मिक आयोजन पूरी तरह से बन्द रहेंगे। शादी-विवाह में न्यूनतम संख्या का बंधन होगा। जो लोग सम्मिलित हों वह टेस्ट कराकर आएँ, आयोजन स्थल पर टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी।

कोरोना के कष्ट को हम फिर से नहीं देखना चाहते
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश उस स्थिति से भी गुजरा है जब अस्पतालों के सभी बिस्तर भरे थे। ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए दिन-रात एक करने पड़ रहे थे। कितने ही लोगों को ऑक्सीजन लगी, कुछ लोग वेन्टीलेटर पर चले गए और कुछ लोग तो इस दुनिया से ही चले गए। प्रश्न यह है कि क्या हम उस कष्ट को फिर से देखना चाहते हैं? निश्चित ही हम ऐसी परिस्थितियाँ नहीं बनने देंगे। इसके लिए सावधानी की आवश्यकता है।

Related posts

प्रदेश में तबादलों का दौर जारी,परिवहन विभाग में थोकबंद तबादले

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार का बड़ा फैसला, इन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

गर्लफ्रैंड निकली प्रेमी की कातिल : दूसरी जगह बॉयफ्रैंड ने की शादी तो कर दिया कत्ल

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

युवती का अपहरण कर मुंबई बेचने ले जा रहे थे तीन युवक, जबलपुर जीआरपी ने किया गिरफ्तार,हिन्दू संगठनो May 27, 2021 at 12:25 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 1 जून से MP अनलॉक,आर्थिक गतिविधियां शुरू…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!