25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

महिला ने होमगार्ड जवान को जड़ा थप्पड़, चप्पल मारने दौड़ाया,मामला पहुँचा थाने

खण्डवा : कलेक्टर द्वारा एक टीम बनाई गई है जिसका काम है, लॉकडाउन के नियमों का पालन कराना, जो लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर चालानी कार्रवाई करना और उनको कोरोना के गाइडलाइंस की समझाइश देना लेकिन अब यह टीम विवादों में घिरती जा रही है। खंडवा में एक होमगार्ड का महिला के साथ कोरोना कर्फ्यू के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। घंटाघर क्षेत्र में एक महिला अपने बेटे के साथ टू व्हीलर से काम पर जा रही थी। तभी टीम ने महिला को और उसके बेटे को रोक लिया।

खबर यह भी है👉👉👉 युवती का अपहरण कर मुंबई बेचने ले जा रहे थे तीन युवक, जबलपुर जीआरपी ने किया गिरफ्तार,हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा.

होमगार्ड जवान ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। विवाद इतना बढ़ा की जवान ने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए। जिसके बाद महिला आग बबूला हो गई और महिला ने होमगार्ड जवान को थप्पड़ मार दिए। महिला का गुस्सा इतना थमा नहीं कि महिला ने पैरों की चप्पल निकालकर होमगार्ड जवान के पीछे भागने लगी। तभी लोगों ने महिला को समझाइश दी और मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पहुंचा।

खबर यह भी है👉👉👉 जबलपुर में सब्जी विक्रेता ने किया पुलिस आरक्षक के ऊपर चाकू से हमला,आरोपी मौके से फरार.

घटना के बारे में शिकायत कर्ता महिला ने बताया कि मैं घरों में झाड़ूपोंछा और खाने बनाने का काम करती हूं। काम पर जा रही थी कि चार लोगों ने रोक लिया और मेरे साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। मेरे साथ कई लोगों ने उनकी अभद्रता को कैमरे में कैद किया है। एक महिला होने के नाते किस प्रकार अभद्र व्यवहार हुआ है। इसी की शिकायत आज सिटी कोतवाली थाना मैं पहुंचकर आवेदन दिया है। ऐसे जवान के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।

वही इस टीम के प्रमुख दिनेश पांडे ने बताया कि हमारे द्वारा लॉकडाउन के नियमों को पालन कराया जा रहा है। उसी के तहत वाहन चलाते समय महिला के बेटे ने मास्क नहीं पहना था। महिला के बेटे ने गाड़ी रोकी तो महिला ने जवान के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसी को लेकर हमारे द्वारा भी आवेदन दिया है। वही सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से आवेदन लेकर होमगार्ड जवान और टीम के अन्य सदस्यों से भी थाने बुलाकर पूछताछ की है।

खबर यह भी है👉👉👉 शिवराज सिंह की निजी बिजली कम्पनियों से सांठ गाँठ उजागर, सरकारी थर्मल पावर में केवल एक तिहाई उत्पादन, निजी कंपनियों से महँगी बिजली लेने का हो रहा है खेल, श्वेत पत्र जारी हो-अजय सिंह पूर्व नेताप्रतिपक्ष.

Related posts

सीएम का बड़ा तोहफा, आज से शुरू हुई ये नई सुविधा, सभी कॉलेज छात्रों को होगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज के पुतला दहन पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लाठियां चलीं, गाड़ियां फोड़ी, ASP से धक्का-मुक्की

MP SIDHI NEWS TEAM

शादी से इंकार करने वाले प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका का धरना- जान दे दूँगी मगर हटूँगी नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

वरमाला के बाद सात फेरों से पहले दुल्हन की अचानक हार्ट अटैक से मौत, साली के साथ हुई दूल्हे की शादी…… May 27, 2021 at 8:35 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 महिला ने होमगार्ड जवान को जड़ा थप्पड़,…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!