24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा था युवक, शोर सुन पार्क में छोड़ा, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

कोरोना कर्फ्यू के बीच भी बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। ग्वालियर में आधी रात को एक बदमाश मजदूर दंपती की 3 साल की बेटी को उठाकर ले गया। बदमाश ने बच्ची को सीने से लगाया और दबे पांव वहां से निकल गया। किस्मत से चंद मिनट बाद बच्ची के पिता की नींद खुल गई। बच्ची को न देख उन्होंने शोर मचाया।साथ ही मासूम की तलाश शुरू कर दी।हंगामा होते देख बदमाश बच्ची को घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर एक पार्क में छोडकर भाग गया। पार्क से बच्चे के रोने की आवाज आई। देखा तो वह मासूम थी जिसका अपहरण हुआ।

दरअसल, ग्वालियर शहर के पड़ाव स्थित आरपी कॉलोनी में पप्पू कुमार नामक युवक एक निर्माणधीन मल्टी में मजदूरी करता है। वह अपने परिवार पत्नी और चार बेटियों के साथ निर्माणाधीन मल्टी के पास ही रहता है। रात को खाना खाकर मजदूर और उसकी पत्नी जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। उनके पास ही उनकी चारों बेटियां भी सोई हुई थी। उसी बीच रात करीब 3.15 बजे एक बदमाश उस मल्टी में दबे पांव दाखिल हुआ और मजदूर की 3 साल की बेटी को उठाकर भाग निकला। करीब 5 मिनट बाद मजदूर की आंख खुली तो बेटी को न देखकर वह घबरा गया। पहले तो उसने मल्टी में देखा, लेकिन बेटी कही नहीं मिली। फिर कॉलोनी मे तलाश करते हुए निकला और शोर भी मचाया। जिस पर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। अभी सिरफिरा कॉलोनी से बाहर नहीं निकल सका था। हंगामा होते और मजदूर को पीछा करते देख वह बच्ची को एक पार्क में छोड़कर भाग गया।पार्क में छोड़ने के बाद बच्ची ने रोना शुरू कर दिया।

पार्क के पास एक अन्य मल्टी में सो रहे कुछ लोगों को आवाज सुनाई दी। वह वहां पहुंचे तो एक बच्ची रो रही थी। तत्काल उसे गोद में लिया। साथ ही बाहर निकले। इसी समय बच्ची को तलाशता हुआ मजदूर परिवार भी वहां पहुंच गया। बच्ची उनको सौंप दी गई। यदि पिता की नींद नहीं खुलती तो सिरफिरा बच्ची को ले जाने में कामयाब हो जाता। ऐसे में वह बच्ची के साथ कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। इस इलाके में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 

घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

बच्ची के मिलने के बाद सिरफिरे की पहचान के लिए कॉलोनी वालों ने वहां लगे CCTV कैमरे चेक किए तो एक सिरफिरा कैमरे में नजर आ गया। वह बच्ची को छाती से लगाए हुए भागते हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वह दूसरी एक जगह भी दिखाई दिया। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत नहीं कराई है।

Related posts

पप्पू शर्मा नामक व्यक्ति अपने को प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट का प्रतिनिधि बताते हुए अस्पताल संचालक को धमकाया,ऑडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

नकली पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले बंटी-बबली पुलिस गिरफ्त में

MP SIDHI NEWS TEAM

उपचुनाव: दमोह सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राहुल लोधी के खिलाफ ये हो सकते हैं उम्मीदवार एक-दो दिन में हो सकता है ऐलान….

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

जेईई एडवांस 2021 स्थगित, 3 जुलाई को होनी थी परीक्षा,परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में - MP Sidhi News May 27, 2021 at 1:43 am

[…] खबरें और भी 👉👉 आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा …. […]

Reply
युवती का अपहरण कर मुंबई बेचने ले जा रहे थे तीन युवक, जबलपुर जीआरपी ने किया गिरफ्तार,हिन्दू संगठनो May 27, 2021 at 8:09 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!