
सीधी से बड़ी खबर जहाँ रामपुर नैकिन थानांतर्गत मलदेवा गांव के पहाड़ में एक नर कंकाल के साथ-साथ कपड़ा और चप्पल मिला है। चुरहट एसडीओपी द्वारा अपने दल के साथ घटनास्थल में पहुंचकर पड़े नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया गया है।



घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामपुर नैकिन थानांतर्गत मलदेवा गांव के पहाड़ में एक नर कंकाल के साथ-साथ कपड़ा और चप्पल मिला है। बीते दिनों एक बकरी चलाने वाले ने सबसे पहले जंगल में नर कंकाल को देख ।बकरी चराने वाला हमेशा की तरह बकरी चराने लेकर जंगल गया था कि उसने देखा कि जंगल में एक नर कंकाल पड़ा हुआ है। बकरी चलाने वाले ने जब गांव वालों से इसके बारे में चर्चा किया तो गांव के सम्मानित लोगों ने इस पूरी घटना के बारे में रामपुर नैकिन थाना को सूचित किया । मिला नर कंकाल महीनों पुराना होने की आशंका जताई जा रही है, जिसे जानवरों ने बुरी तरह खा लिया है। कंकाल से हड्डियां सिर सहित अलग हो चुकीं हैं।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल चुरहट एसडीओपी द्वारा रामपुर नैकिन पुलिस दल के साथ घटनास्थल में ग्रामीणों की मदद से पहुंचकर वहां पड़े नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया गया है। एसडीओपी चुरहट द्वारा बताया गया कि इस पूरे घटना की जानकारी नजदीकी सभी जिलों के थानों में सूचित कर दिया गया है। पुलिस नर कंकाल के बारे में जांच में जुटी हुई है कि आखिर यह किसका कंकाल है, और यहां कैसे आया। इस पूरी घटना से गांव में एक दहशत का माहौल बना हुआ है । पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द प्राप्त नर कंकाल के बारे में पूरी जाँच पड़ताल कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

1 comment
[…] […]