25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…

सीधी में लाकडाउन कोरोना कर्फ्यू ग्रामीण इलाकों में बेअसर है,जिसका नतीजा सतना से सीधी पहुँचकर अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम रहे है। सीधी जिले का एक गाँव रात के अंधेरों में उस वक्त दहल गया जब चारा आरोपियों ने एक युवक पर देशी कट्टे से काई वार कर मौके से फरार हो गये। घयाल युवक का रीवा संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन के लाकडाउन कोरोना कर्फ्यू के नाकेबंदी के बाद भी इस मामले में दो आरोपी सतना से यहाँ पहुँचकर घटना को अंजाम देकर तीन आरोपी तब से अभी भी फरार है। पुलिस द्वारा चार अपराधियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपियों की तलाश में अभी भी पुलिस जुटी हुई है।

खबरें और भी 👉👉 जेईई एडवांस 2021 स्थगित, 3 जुलाई को होनी थी परीक्षा,परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में.

पूरा मामला रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पड़खुरी 587 गाँव का है। जहाँ के निवासी सौरव पटेल व गौरव पटेल से घयाल उदय लाल कुशबाहा से पुरानी रंजिस थी। जिस वजह से सौरव पटेल व गौरव पटेल द्वारा सतना के दो साथियों को अपने गांव बुलाया गया , उनके पहुंचते ही मंगलबार की आधी रात उदय लाल पर देशी कट्टे से जान से मारने की चारों आरोपियों ने कोशिश की, गनीमत यह रही कि घायल उदय लाल के कान पेट और पैर में तीन गोली लगी है, जबकि आरोपियों द्वारा दर्जन भर से अधिक फायर किया गया था।

खबरें और भी 👉👉 आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा था युवक, शोर सुन पार्क में छोड़ा, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने.

पुलिस अधिकारीयों की माने तो वर्ष 2019 में पटेल परिवार और कुशवाहा परिवार के बीच एक विवाद हुआ था,जिसको लेकर पटेल परिवार ने कुशवाह परिवार से बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिए हैं। घायल को तीन गोली लगी है, रीवा सजंय गांधी में उपचार चल रहा है। रामपुर नैकिन थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला पँजिबध्य कर लिया है। जिसमे एक आरिपियो को पुलिस गिरफ्तार कर ली है,वही तीन आरोपी फरार बताये जा रहे है,जिसकी तलाश में पुलिस जुटी गाई है।

खबरें और भी 👉👉 इंसानियत फिर एक बार हुई शर्मसार : मां की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेबस बेटे को बाइक से चार किलोमीटर ले जाना पड़ा शव.

बाहर हाल सीधी में अपराधियों का हौसला बुलंद हो चुका है यहां अपराधी खुलेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे कर फरार होने में कामयाब है। जबकि लाकडाउन कोरोना कर्फ्यू में पुलिस का चौतरफा पहरा है। इसके बाद भी यहां दूसरे जिले के अपराधी पहुंचकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार है, ऐसे में सीधी पुलिस अब सवालों के घेरे में है

Related posts

रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, मासूम भाई बहन को सांप ने डसा, भाई की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले में फिर कोरोना से हुई एक मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

MP SIDHI NEWS TEAM

खंडवा में बदनाम हुआ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार की अधिमान्यता होगी खत्म

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

जब सरप्लस बिजली है तो क्यों हो रही है अघोषित बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों के उद्योग हो रहे हैं ठ May 27, 2021 at 4:06 am

[…] खबर यह भी है👉👉👉 सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात… […]

Reply
कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 94 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 26 नए कोरोना संक्रमित मि May 27, 2021 at 4:14 am

[…] खबर यह भी है👉👉👉 सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!