मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार को कंट्रोल करने सरकार ने कुछ और सख्त कदम उठाए हैं।प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन व रतलाम में स्कूल-कॉलेज 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे।इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में अस्पतालों में बेड की व्यवस्था पर चर्चा की।इसके अलावा प्रदेश में 15, 482 बेड भी बढ़ाए जाएंगे।

साथ ही साथ महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाली बसों पर भी लगाई रोक को आगे बढ़ा दिया गया है ।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर मैराथन बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, डिविजनल कमिश्नर, मेडिकल कॉलेजों के डीन, सीएमएचओ से कोरोना के वर्तमान हालातों व इससे निपटने की तैयारियों को लेकर बात की। इस दौरान अधिकतर कलेक्टरों ने रविवार को लॉकडाउन लगाने जैसे हालात होने से इंकार किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, जिन 12 शहरों में संडे लॉकडाउन जारी रहेगा, लेकिन अन्य किसी जिले में जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन का निर्णय कलेक्टर लेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में अस्पतालों में बेड की व्यवस्था पर चर्चा की।

