25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

जेईई एडवांस 2021 स्थगित, 3 जुलाई को होनी थी परीक्षा,परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने देश भर में बिगड़ती कोरोना संक्रमण स्थिति को देखते हुए जेईई एडवांस 2021 को स्थगित कर दिया है. परीक्षा 3 जुलाई, 2021 के लिए निर्धारित की गई थी.

आईआईटी खड़गपुर ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, कोरोना संक्रमण के कारण प्रचलित महामारी की स्थिति को देखते हुए, जेईई एडवांस 2021 जो 03 जुलाई, 2021को आयोजित होने वाली थी, स्थगित कर दी गई है. परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी. ”

खबरें और भी 👉👉 इंसानियत फिर एक बार हुई शर्मसार : मां की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेबस बेटे को बाइक से चार किलोमीटर ले जाना पड़ा शव.

जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार एलिजिबल

बता दें कि जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं. जेईई मेन, भारत भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है, वहीं जेईई एडवांस्ड का आयोजन देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए किया जाता है.

खबरें और भी 👉👉 अब यास तूफान : भारी बारिश की चेतावनी के चलते रीवा और सतना सहित 13 जिलों में खरीदी केंद्रों में उपार्जन कार्य स्थगित.

जेईई एडवांस, दूसरा मौका

जिन उम्मीदवारों ने 2020 में जेईई एडवांस के लिये सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा के लिए अनुपस्थित थे, उन्हें सीधे 2021 में फिर से उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी. यानी ऐसे उम्‍मीदवारों को जेईई मेन 2021 में दोबारा बैठने की आवश्‍यकता नहीं होगी. ऐसे छात्रों को इस साल मुख्‍य परीक्षा पास करने वाले छात्रों की सूची में नहीं रखा जाएगा. उन्‍हें एडिशनल के तौर पर रखा जाएगा, ताकि इस साल उम्‍मीदवार प्रभावित ना हों.

खबरें और भी 👉👉 आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा था युवक, शोर सुन पार्क में छोड़ा, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने.

इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने परीक्षा आयोजित करने की जिम्‍मेदारी ली है. केवल शीर्ष 2.5 लाख छात्र हर साल जेईई एडवांस के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं. हालांकि, 2020 में, केवल 1.5 लाख ने परीक्षा दी थी.

 परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।” जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के बारे में अधिक अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर चेक करते रहें।

Related posts

बीते दिन देश में कोरोना के 2,568 नए केस मिले, दिल्ली में 1,076 नए मामले

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह में करारी हार के बाद राहुल लोधी ने हार का ठीकरा फोड़ा मलैया परिवार पर, शिवराज से कार्रवाई की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज का तंज : राहुल है राहू और केजरी केतु

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!