
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 915 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 1032 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 26 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।
खबर यह भी है👉👉👉 सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…
सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 94 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है।
खबर यह भी है👉👉👉 जब सरप्लस बिजली है तो क्यों हो रही है अघोषित बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों के उद्योग हो रहे हैं ठप्प-अजयसिंह.
अब जिले में कुल 9069 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8601 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 383 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 85 हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 जेईई एडवांस 2021 स्थगित, 3 जुलाई को होनी थी परीक्षा,परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में.
जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 106 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 66 रिक्त है तथा 10 बेड आई.सी.यू. के सभी बेड भरे हुए है ।
खबर यह भी है👉👉👉 इंसानियत फिर एक बार हुई शर्मसार : मां की मौत के बाद शव वाहन ना मिलने पर बेबस बेटे को बाइक से चार किलोमीटर ले जाना पड़ा शव.
दिनांक 26 मई 2021 को सायं 5:00 बजे तक 16 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए, अब जिला औषधि भंडार में 52 वायल बैलेंस में है।
——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 26 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 94 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग
👉 कुल संक्रमित 9069
👉डिस्चार्ज 8601
👉एक्टिव केस 383
👉 मृत्यु 85
