27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

नशे के खिलाफ बहरी पुलिस की बड़ी कामयाबी : गांजा तथा कोरेक्स के अवैध विक्रेता को बहरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बहरी राजेश पांडेय के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा तथा कोरेक्स का विक्रय करने वाले आरोपी रिशि द्विवेदी पिता रणछोर द्विवेदी उम्र 35 साल साकिन पतुलखी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।

खबरें और भी 👉👉 ब्लैक फंगस पर एक बेटी का दर्द : ग्वालियर की एक बेटी अपने पिता को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रद्युम्न सिंह तोमर से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल.

मामला
थाना प्रभारी बहरी को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गांव पतुलखी में आरोपी रिशि द्विवेदी पिता रणछोर द्विवेदी उम्र 35 साल अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखे हैं इस सूचना पर थाना प्रभारी बहरी द्वारा उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना की गई । टीम द्वारा उक्त आरोपी को घेराबंदी कर उसके कब्जे से लाल बाल्टी के अंदर 1100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 15000 ₹ एवं एक कत्थई रंग की झोला में 6 सीसी कोरेक्स कीमती ₹900 जप्त कर थाना बहरी के अपराध क्रमांक 330/2021 धारा 20-बी 8/21,22, एनडीपीएस एक्ट 1985 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट 1949 के तहत कायम कर वैधानिक कारवाही उपरांत न्यायालय भेजा गया जिसका वारंट बनने पर जिला जेल पडरा सीधी दाखिल किया गया है।

खबरें और भी 👉👉 सागर रहली में लोगों ने दूल्हे को पीटा, ससुराल की बजाय बारात लेकर पहुंचा थाने.

उपरोक्त समस्त कार्रवाई में उप निरीक्षक इंद्राज सिंह, उप निरीक्षक मोनिका पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम द्विवेदी, साधु लाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, महिला आरक्षक प्रिया तिवारी ,आरक्षक दिनेश ,आरक्षक रजनीश द्विवेदी तथा आरक्षक राजू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित

inishantthakur@gmail.com

भाजपा सरकार के पास नीति और नियत का अभाव,भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त, निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा जनता का आशीर्वाद :- अजय सिंह राहुल

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

एक दर्जन शरारती तत्वों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत सूचना के बाद भी नहीं पहुंची डायल 100, पीड़ित गया खुद May 25, 2021 at 10:08 pm

[…] खबरें और भी 👉👉 नशे के खिलाफ बहरी पुलिस की बड़ी कामयाब…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!