25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

दर्दनाक हादसा – घर में आग लगने से 3 लोग जिंदा जले

गुरुवार शुक्रवार दरमियान देर रात को जबलपुर के एक घर में आग लगने से 3 लोग जिंदा जल गए नहीं 2 लोगों को बचा लिया गया है। मरने वालों में 7 साल की मासूम बच्ची भी सम्मिलित है। तीनों के शवों को मेडिकल कॉलेज की मरचुरी भिजवा दिया गया है। वहीं 70 वर्षीय अरोराबाला सोनी की तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शार्टसर्किट से लगी होगी।

आग लगने के चलते 7 साल के मासूम और दो महिलाओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 70 साल की महिला और पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) में तैनात उनके बेटे को कॉलोनी के गार्ड और आसपास के लोगों ने बचा लिया। गोराबाजार पुलिस के मुताबिक गुरुवार 5 अगस्त की देर रात 2.30 बजे के लगभग की ये घटना है। पिंक सिटी गेट नंबर तीन के अंदर बीच कॉलोनी में मकान नंबर 78 में ये दुखद हादसा हुआ।

मकान WCR जीएम के दफ्तर में तैनात प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर आदित्य सोनी का है। गुरुवार रात को वह घर पर थे। भूतल सहित प्रथम मंजिल का ये मकान बना है। भूतल में उनकी 70 साल की मां कैंसर पीड़िता अरोराबाला सोनी किचन के सामने लगे बेडरूम में सो रही थी। वहीं आदित्य, उनकी पत्नी नेहा सोनी (32), भोपाल निवासी बहन रितु सोनी (37) भांजी परी उर्फ अन्विष्टा सोनी ( 7) पहली मंजिल पर सो रहे थे।

गार्ड ने देर रात ढाई बजे आग मचाया शोर

कॉलोनी के गार्ड ने देर रात ढाई बजे आदित्य सोनी के मकान में आग देख शोर मचाया। कॉलोनीवासियों के साथ वह पहुंचा तो 70 साल की अरोराबाला सोनी चीख रही थी। सामने आग लगी थी, जो फैलकर पहली मंजिल तक पहुंच गई थी। वहीं बालकनी से आदित्य सोनी चीख रहे थे। लोगों ने मां-बेटे को किसी तरह निकाला, लेकिन नेहा, रितु और परी कमरे में ही फंस गईं। नेहा बचने के लिए बाथरूम में छुप गई थी, लेकिन धुआं और आग की गरमी ने जान ले ली। नेहा की लाश बाथरूम में मिली। वहीं रितु और परी की लाश बेड पर पड़ी थी।

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड एवं अधिकारी

रात 2.39 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी। ड्राइवर अजय कुमार शर्मा दल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग बुझने के बाद लोग अंदर पहुंचे तो तीनों की लाश मिली। सूचना पर गोराबाजार टीआई सहित केंट सीएसपी भावना मरावी, एएसपी गोपाल खांडेल, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, विधायक केंट अशोक रोहाणी, नगर निगम कमिश्नर संदीप जीआर, नायब तहसीलदार नीरज कथरिया, एफएसएल डॉ. सुनीता तिवारी और फायर ब्रिगेड प्रभारी कुशाग्र ठाकुर पहुंचे थे।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

मकान में आग से प्लास्टर तक उखड़ गया है। इन्वर्टर सहित टीवी, फ्रीज, घरेलू सामग्री, बिजली की लाइन आदि सब कुछ राख हो गया है। आग भूतल से फैला था। यह शार्ट-सर्किट ही था या कुछ और इसकी जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही सोनी परिवार के करीबी भी पहुंचे हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश में 21 मार्च को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन-31 तक स्कूल-कॉलेज भी बंद

VIKASH KUMAR DWIVEDI

नवविवाहिता के शव ने खुद उगला उसकी मौत का राज

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित किए

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!