27.8 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेशमेरा विंध्य

पंचायत सचिव 3500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, पीएम आवास की तीसरी किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 4 हजार

रीवा लोकायुक्‍त पुलिस ने शहडोल जिले में द​बिश देते हुए पंचायत सचिव को 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। बताया गया कि पीएम आवास की तीसरी किस्त निकालने के एवज में शिकायतकर्ता से 4 हजार मांगे थे। ऐसे में थक हारकर पीड़ित रीवा लोकायुक्‍त पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंचा। जहां एसपी की गोपनीय जांच में शिकायत सही पाई गई।

ऐसे में 17 अगस्त का दिन दबिश के लिए नियत किया गया। जैसे ही मंगलवार की दोपहर 2.30 बजे पंचायत भवन में बुलाकर रिश्वत की रकम हाथ में ली। वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की गिरफ्त में आए ग्राम पंचायत सनौसी के सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज कर 20 सदस्यीय दल कार्रवाई कर रहा है।

लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी आदित्य तिवारी सचिव ग्राम पंचायत सनौसी जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल ने शिकायतकर्ता शिवकुमार पटेल एवं उसके पिता इन्‍द्रपाल पटेल के प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी का पैसा एवं पीएम आवास की तीसरी किश्त निकालने के एवज में 4000 रुपए रिश्‍वत की मांग की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता रीवा लोकायुक्त एसपी कार्यालय पहुंचा।

जहां आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच कराई तो सही पाई गई। साथ ही लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्‍यापन कराया जा रहा थ। उस दौरान आरोपी ने पीड़ित से 500 रुपए ले लिए थे। साथ ही शेष राशि 3500 रुपए बाकी थी। जिसको लिए बगैर आरोपी सचिव पैसे नहीं निकाल रहा था। ऐसे में 17 अगस्त की दोपहर 35 सौ की रकम लेते लोकायुक्त ने धर दबोचा है।

लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि लोकल पुलिस की मदद लेकर शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद के सनौसी पंचायत भवन में आगे की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी आदित्य तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में निरीक्षक डीएस मरावी सहित 20 सदस्य दल कर रहा है।

Related posts

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने बीमार युवती से छेड़छाड़ की

MP SIDHI NEWS TEAM

जन-सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

एमपी बोर्ड: 10वीं, 12वीं की विशेष परीक्षा हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, सिंतबर में होंगे एग्जाम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!