28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

बड़ी खबर: BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) का शनिवार शाम निधन हो गया हैं. बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी. लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. वे 89 वर्ष के थे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता  कल्याण सिंह के निधन के बाद सीएम योगी ने अपना गोरखपुर दौरान निरस्त कर दिया था. बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं. निधन की सूचना मिलने पर बीजेपी के मंत्री, सांसद और कई कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

पीजीआई ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह जी का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था. लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली.

21 जून से चल रहा है कल्याण सिंह का इलाज
कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था. 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे. थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए थे. तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत बीजेपी संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे.

आपको बता दें कि यूपी की राजनीति में कल्याण सिंह एक ऐसी तारीख है जिसको कभी मिटाया नहीं जा सकता है. कल्याण सिंह ने एक साल में बीजेपी को उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया कि पार्टी ने 1991 में अपने दम पर यूपी में सरकार बना ली. कल्याण सिंह यूपी में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने. ये हमेशा बड़े कारणों के कारण याद किए जाते रहेंगे.

Related posts

गुजरात में मिला कोरोना के XE वैरिएंट का नया मरीज, बेहद संक्रामक है ये वायरस

MP SIDHI NEWS TEAM

सिंधिया के बाद जितिन भी हुए भाजपाई, नाराज चल रहे पायलट को रोकना अब कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

MP SIDHI NEWS TEAM

संयुक्त बयान: भारत-चीन पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों को तेजी से हल करने पर सहमत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!