27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

15,232 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश, जाने महत्वपूर्ण बातें और राशि प्रावधान

मध्यप्रदेश में बजट का तीसरा दिन था। बुधवार को प्रदेश का बजट पेश करने के बाद आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया गया तृतीय अनुपूरक बजट में जगदीश जरा 15232 करोड़ रुपए के प्रावधान किए गए हैं। मध्य प्रदेश वर्ष 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट में राष्ट्रीय पेंशन योजना के लिए कर्मचारियों के अंशदाई के लिए ₹742 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया

इसके अलावा अटल कृषि ज्योति योजना के लिए ₹3415 करोड़ रुपए का प्रावधान राज्य सरकार ने किया है। इतना ही नहीं शिक्षा अनुदान के लिए भी राज्य सरकार द्वारा ₹10 करोड़ रुपए का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है। साथ ही मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के लिए ₹3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रावधान शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश वासियों के लिए किया है। शिवराज सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना निधि के व्याज के भुगतान के लिए ₹200 करोड़ रुपए का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है।

वहीं अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों और पात्र को राहत देने के लिए ₹100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पेश करते हुए श्री राज सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए ₹709 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजना के लिए ₹138 करोड़ रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है।

सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग के प्रोत्साहन के लिए भी शिवराज सरकार ने अनुपूरक बजट में 122 करोड़ रुपए के प्रावधान को मंजूरी दी है। इसके अलावा टैरिफ अनुदान योजना के लिए भी ₹238 करोड़ रुपए और मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के लिए ₹228 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेशवासियों के सुविधा को ध्यान मैं रखते हुए और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के ढांचे को सूचित करते हुए जल जीवन मिशन के लिए 710 करोड़ रुपए का प्रावधान राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में रखा है।

Related posts

दवा ना मिलने से परेशान मरीज सिविल सर्जन ऑफिस के सामने पेट्रोल डाल आत्महत्या की, की कोशिश

MP SIDHI NEWS TEAM

मंगल ने किया धनु राशि में प्रवेश, 42 दिन रहेंगे; मंगल की राशि परिवर्तन से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष लिटोरिया कल 6 को सीधी में 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!