28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण लंबित रखने पर कलेक्टर ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के सीधी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जून 2021 में सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के पेंशन लंबित होने तथा अग्रिम पेंशन प्रकरण प्रस्तुत नहीं करने पर 19 कार्यालय प्रमुखों तथा शाखा प्रभारी लिपिक की माह जुलाई 2021 का वेतन आहरण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने साफ कहा है कि आगामी आदेश तक जब तक कि समुचित कारण लंबित होने का न बताया जाए रोका गया है।कलेक्टर के इस निर्देश के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

सीधी कलेक्टर चौधरी ने बताया कि मप्र सिविल सेवा नियम-1976 के नियम 49 से लेक 60 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों की तैयारी सेवा निवृत्ति के 2 वर्ष पूर्व की जाकर 6 माह पूर्व कार्यालय प्रमुख द्वारा पेंशन प्रकरण तैयार कर जिला पेंशन कार्यालय को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। पेंशन प्रकरणों के संबंध में पेंशन शिविर एवं प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया था। इसके साथ ही समय-सीमा बैठकों में भी पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया था। किन्तु उक्त निर्देशों के बाद भी पेंशन प्रकरणों को समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है।

सीधी कलेक्टर चौधरी द्वारा पेंशन प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं करने के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिहावल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन, कार्यालय प्रशासकीय परियोजना कुसमी, सिविल सर्जन सह मुख्य अधीक्षक अस्पताल सीधी, कार्यपालन यंत्री महान नहर संभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला आबकारी अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोवर सिहावल चुरहट, कार्यपालन यंत्री पी डब्ल्यू डी, तहसीलदार तहसील गोपदबनास, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला आयुष अधिकारी, संचालक संजय टाइगर रिजर्व, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीधी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मझौली एवं कार्यपालन यंत्री गुलाब सागर तथा संबंधित शाखा प्रभारी लिपिकों का माह जुलाई 2021 का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गणमान्यजन को किया संबोधित बोले टीकाकरण महाअभियान में प्रबुद्धजन करें सहयोग करें

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला चिकित्सालय में शीघ्र स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लाण्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

ममता ने हिंसा बंद नहीं की तो पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन — जिलाध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!