32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
राजनीतिसीधी दपर्ण

रुबी का कृत लोकतंत्र पर हमला, दर्ज हो एफ. आई. आर.- इंद्रशरण सिंह चौहान 

रुबी का कार्यकाल भ्रष्टाचार एवं दलाली का अड्डा पत्रकार वार्ता में दहाडे भाजपा जिला अध्यक्ष

सीधी। कांग्रेस नेत्री मझौली नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष रूबी विदेश सिंह ने समूचे आदिवासी समाज का अपमान करते हुए प्रदेश व्यापी नगरोदय कार्यक्रम में हमारे धौहनी विधायक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग कुंवर सिंह टेकाम के लिए असंसदीय एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिला प्रशासन से कड़ी कार्यवाही और उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी एवं अराजकता के लिए एफ आई आर दर्ज करायें गी।

उक्त आशय के विचार पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने व्यक्त किए। श्री चौहान ने कहा कि नगरोदय का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई के साथ साथ जिले के मझौली नगर पंचायत में गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न होते ही कार्यक्रम की सफलता रुबी सिंह से देखी ना गई और कार्यक्रम समापन के पश्चात रंग में भंग पूर्व नियोजित साजिश के तहत डाला गया। शानदार, उत्साह युक्त वातावरण को कलुषित करने का कार्य श्रीमती सिंह द्वारा किया गया ,जो निंदनीय है।

नल जल योजना विधायक टेकाम की देन-

जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि जिस नल जल योजना को रुबी सिंह ने अपनी बता रही हैं। वह धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की देन है ।जिसे विधायक टेकाम ने 16 अक्तूबर 2015 मे स्वीकृत कराकर कार्य रुप देने का प्रयास चालू कर दिए थे।तब इनका नगर पंचायत से कोई लेना देना नहीं था। इसके प्रमाण जिलाध्यक्ष मीडिया को सौंपे। मझौली नगर पंचायत की विकास की प्रत्येक ईट पर विधायक श्री टेकाम की उपलब्धि है। जिसके कारण  विगत कई पंचवर्षीय से लोकप्रिय विधायक हैं।

विधायक पर टिप्पणी रूबी की ओछी मानसिकता का परिचय –

एक सवाल के जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि विधायक पर ओछी टिप्पणी रुबी सिंह की हल्की मानसिकता का परिचायक है।

रूबी के कार्यकाल में नगर पंचायत भ्रष्टाचार एवं दलालों का अड्डा –

पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी सिंह के कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत भ्रष्टाचार एवं दलालों का अड्डा बन गया था। नगर पंचायत एक घर का ही सीमित था। जनता जनार्दन के कार्य कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गए थे। 

नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी का परिवार वीपीएल में –

एक सवाल के जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने मीडिया को दस्तावेज़ सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में हैरतअंगेज कारनामे होते हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी विदेश सिंह को आड़े हाथों लेते हुए श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती रुबी सिंह का पूरा परिवार वीपीएल यानी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन सूची में शामिल था। आवास का लाभ भी लिया। इतना ही नहीं गरीबों के हिस्से का राशन एवं वीपीएल की अन्य सुविधाओं का भरपूर उपयोग पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने पति विदेश गोपाल सिंह, विरेंद्र गोपाल सिंह, धीरेंद्र गोपाल सिंह, राजेश गोपाल सिंह, सुमित्रा राजेश सिंह को लाभ दिया।जिसमें कई सरकारी कर्मचारी भी शामिल है ।हम मांग करते हैं कि इनके खिलाफ सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग करने हेतु 420 सहित अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज हो।

 कांग्रेस रुबी को करें बाहर –

पत्रकारों के सवालों के जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि इन तथ्यों के आधार पर यदि कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो कांग्रेस रुबी सिंह को तत्काल बाहर करें।

 सेवा के नाम पर ढोंग —–

 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने रुबी सिंह पर करारा हमला करते हुए कहा कि समाज सेवा के नाम पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी सिंह ने ढोंग किया है और अपना घर भरा है। पीड़ित, शोषित, वंचितों की सेवा के नाम पर अपने परिजनों एवं कमीशन एजेंट की मदद की है।उनका हक मारा है। घूसखोर के आरोप भी लगे ,बाद में घूस की राशि वापस करनें की खबर है । एफ आई आर भी दर्ज हुई। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रकरण की जांच शीघ्र पूरी कराकर इन्हें जेल भेजें।

 कांग्रेस सार्वजनिक रूप से मागे माफी-

 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस पुतला दहन करने के बजाए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर प्रायश्चित करें। कब तक धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर जनता जनार्दन का अपमान देखती रहेगी।

 पत्रकार वार्ता में मझौली मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने भी घटना पर विषय रखा और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रुबी सिंह के कृत्य पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे अक्षम्य अपराध करार दिया।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद वैश्य, सुधीर शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता लवकेश सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष चंद्र पाल उइके, पुष्पराज सिंह चौहान, अजय सिंह, लोरिक यादव, राम सखा शर्मा, चंद्र देव चतुर्वेदी, सुवेदास गुप्ता सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामलों में न्‍यायालय द्वारा सुनाई गई सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा, भारत को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए जनता के दिलों में करती है राज – इन्द्र शरण सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!