25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी और अमित शाह की मिमिक्री करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शख्स को पीएम मोदी और अमित शाह की मिमिक्री करना भारी पड़ गया। सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का आरोप है कि युवक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी नकल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सड़क पर दोस्तों के बीच प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की नकल उतारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायल होते हुए पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

प्रधानमंत्री हो या देश का कोई भी प्रतिष्ठित नागरिक देश के कवि, कॉमेडियन, मिमिक्री आर्टिस्ट उनकी नकल उतारते हैं उनकी मिमिक्री करते हैं या उनपर कटाक्ष करते हैं लेकिन ये सभी एक मर्यादा में होता है, लेकिन जबलपुर में मिमिक्री आर्टिस्ट आदिल अली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री करने की सजा भुगतनी पड़ी है।

दरअसल जबलपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छोटी ओमती में रहने वाला मिमिक्री आर्टिस्ट आदिल अली सड़क पर अपने दोस्तों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की चाल की नकल कर दिखा रहा है। उसके दोस्त इसका वीडियो बना रहे हैं, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो जाता है। इसमें खास बात ये है कि वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह की चाल की नकल करने के बाद आदिल अली प्रधानमंत्री मोदी की चाल की नकल करता है इसमें वो प्रधानमंत्री का नाम लेते समय गाली (अपशब्द) का भी प्रयोग कर रहा है।

वायरल वीडियो ओमती थाना पुलिस तक भी पहुंचा, पुलिस जब वीडियो को देखती है तो आदिल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई गाली साफ सुनाई देती है। पुलिस ने आदिल की तलाशकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हम यहाँ वीडियो का एक वो हिस्सा हटाकर यहाँ पोस्ट कर रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नाम के साथ गाली का उपयोग किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आदिल अली को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी नकल कर बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि ओमती पुलिस थाने में अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

प्रदेश में कोरोना के राहत मिली तो डेंगू ने बढ़ाई चिंता, जबलपुर एवं भोपाल में स्थिति चिंताजनक हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमी और उसके दोस्त के बाल काटे, थूक चटवाया; जूतों की माला पहनाया और पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया…

MP SIDHI NEWS TEAM

देह व्यापार को सुप्रीम कोर्ट ने माना वैध पेशा, आदेश- इन्हें परेशान न करे पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!