24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

शिवराज के पुतला दहन पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लाठियां चलीं, गाड़ियां फोड़ी, ASP से धक्का-मुक्की

छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी में गुरुवार दोपहर कांग्रेस विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन करने जा रही थी। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी भी की। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। उन्होंने भी नारेबाजी कर दी। हालांकि विरोध के बावजूद कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंक दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। देखते ही देखते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।

कांग्रेस अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपाइयों ने कांग्रेस अध्यक्ष सहित कुछ कार्यकर्ताओं को पहले घेरा फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जैसे ही यह खबर खेली ऐसे ही स्थिति और बिगड़ गई।विरोध इस कदर बढ़ा कि बस स्टैंड से लेकर सेंट्रल बैंक तक पुलिस बल के बीच दोनाें पार्टी के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इसमें दोनों तरफ के कुछ कार्यकर्ता भी घायल हो गए। कुछ गाड़ियों के कांच भी फूट गए। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने यहां वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए कार्यकर्ताओं को लाठियां भी मारीं।

भाजपाइयों पर केस दर्ज करने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर केस दर्ज करने की मांग की। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सिंगोड़ी चौकी पहुंच गए। उन्होंने चौकी का घेराव किया। सूचना पर चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह और अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी सिंगोड़ी पहुंचे।

कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठे

कार्यक्रम में सिंगोड़ी पहुंचे युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य आहके समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। इसके लेकर काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों का कहना था कि मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

सीसीटीवी फुटेज से पथराव करने वालों की होगी पहचान

भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता में हुई इस झड़प के दौरान एएसपी संजीव उइके और अन्य अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। एएसपी संजीव उईके ने कहा कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीधी ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर भड़के सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला किया सीएम हाउस भोपाल फोन

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर कोरोना संक्रमण को देखते हुए, हुआ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा तिथि में बदलाव

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस सब इंस्पेक्टर के पति को न बेड मिला, न ऑक्सीजन,दो मासूम बच्चों के साथ शव जमीन पर लिए बिलखती रहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!