20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

थाना प्रभारी कोतवाली अधिनस्थ स्टाफ से हुए रूबरू कोविड 19 ड्यूटी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समस्त स्टाफ से की अपील-महामारी के इस संकट काल में देशभक्ति जनसेवा को चरितार्थ करने का यही है सही समय
   साथ ही सभी को वितरित किया पानी की बॉटल व गमछा , कहा ड्यूटी के दौरान करे इसका उपयोग

सीधी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा आज थाना कोतवाली प्रांगण में अपने अधीनस्थ स्टाफ से रूबरू होकर Covid-19 ड्यूटी के संबंध में जमीनी स्तर पर आने वाली समस्यों के निराकरण हेतु सुझाव प्रस्तुत करने को कहा । तत्पश्चात नगर निरीक्षक ने गर्मी से बचने हेतु सभी को गमछा तथा गरम पानी रखने हेतु बाटल प्रदान किया एवम् ड्यूटी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज दिनांक 04.05.2021 को थाना प्रभारी कोतवाली ने कोतवाली तथा पुलिस लाइन एवम् पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बल से जो वर्तमान में शहर में विभिन्न प्वाइंट पर सेवाएं दे रहे हैं, को कोतवाली प्रांगण में social distancing में एकत्र कर सर्वप्रथम सभी से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इसके उपरांत ड्यूटी के दौरान जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा एवं उसके निराकरण के संबंध में सभी से राय ली एवं उसका निराकरण किया। सभी से अपील की – कि संकट के इस समय में धर्म एवं पुण्य का सुनहरा अवसर है क्योंकि कहा भी गया है ” परहित सरिस धरम नहि भाई ” ,यदि कोई व्यक्ति लॉक डाउन का उल्लंघन कर घूमता हुआ पाया जाता है तो सर्वप्रथम उसके घूमने का कारण जाने यदि वह वास्तव में समस्या से ग्रसित है तो पूरी संवेदना के साथ उसका हल करने का प्रयास करें तथा यदि आपसे उसका हाल त्वरित संभव नहीं हो पा रहा है तो मुझे अवगत कराएं। जो व्यक्ति अनावश्यक घूमते पाए जाएं उन पर सख्ती बरतें , साथ ही ड्यूटी के दौरान स्वयं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें । हमें स्वयं सुरक्षित रहते हुए समाज की सेवा करना है एवं उन्हें सुरक्षित रखना है इसलिए सर्वप्रथम स्वयं की देखभाल अति आवश्यक है। इसके लिए आप सभी को पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से उपलब्ध कराए गए n95 मस्क, फेस शिल्ड , तथा सैनिटाइजर समय-समय पर उपयोग करते रहना है।ड्यूटी के पश्चात रेस्ट के दौरान घर पर दो से तीन बार काढ़ा तथा भाप का सेवन करना है , जिससे स्वयं एवम् अपने परिवार को संक्रमण से बचाया जा सके।
वैक्सीनेशन के अगले चरण में अपने परिवार के समस्त जनों का रजिस्ट्रेशन करवाएं जिनको रजिस्ट्रेशन करने में समस्या आ रही हो वह आधार कार्ड तथा वोटर आईडी के साथ साइबर सेल सीधी पहुंच कर वहां से अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं एवं परिवार के समस्त जनों को टीका लगवाएं।

    अंत में टी आई कोतवाली द्वारा गर्मी में धूप से बचने हेतु सभी को गमछा एवं पानी का बोतल प्रदान कर सभी को निर्देशित किया गया कि स्वयं के बोतल में ड्यूटी के दौरान गरम पानी रखें एवं उसका सेवन करें । तथा भारत माता की जय के नारे के साथ सभी को कर्तव्य स्थल पर रवाना किया गया।

Related posts

सर्दी, बुखार लक्षण वाले रोगियों का सर्वप्रथम कोविड जांच कराएं -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 8 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 1 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

माॅडल स्कूल एवं जिला उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 27 मार्च को,आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!