29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

दवा विक्रेता सर्दी जुखाम के मरीजों को फीवर क्लीनिक भेजें: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

जिले में कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। जहां एक ओर टीकाकरण अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है, वहीं नए संक्रमित मरीजों को खोज कर उनके जांच उपचार की व्यवस्था पूर्वानुसार सुदृढ़ करने की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने स्तर पर कोरोना संक्रमण के रोकथाम के उपायों का पालन कराएं।

कलेक्टर सीधी रवींद्र चौधरी द्वारा जिला वासियों से अपील की गई है कि सर्दी, खांसी, जुखाम, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, आदि जैसे लक्षणों के होने पर सीधे मेडिकल स्टोर से दवाई नहीं लें बल्कि जैसे ही लक्षणों का पता चले नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के फीवर क्लीनिक में जाकर अपनी जांच कराएं। इससे उनके संक्रमण को रोका जा सकेगा और दूसरे में भी फैलने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक भी इस बात का ध्यान रखें यदि ऐसे लक्षण वाले कोई मरीज आते हैं तो उनको फीवर क्लीनिक में अपनी जांच कराने के लिए भेजें। कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है, जब स्वयं लोग जागरूक होकर अनुकूल व्यवहार का पालन करते हुए सावधानी से अपना जीवन निर्वहन करना आरंभ करेंगे, तो संक्रमण अपने आप ही रुक जाएगा। जन जागृति के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार संदेश जारी कर लोगों से अपील की जा रही है।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विगत वर्ष यह बीमारी हम सभी के लिए अनजान थी, अब हम इसके लक्षणों को भलीभांति समझते हैं और इससे बचने के उपाय भी सभी लोग जान गए हैं। बस इसका पालन करना अनिवार्य है इसके लिए शहर में नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों का मंचन भी करवाया जा रहा है ताकि लोग ध्यान से सुने, देखे और समझकर अपने व्यवहार में कोरोना से बचने के उपायों को आत्मसात करे।

सोमवार शाम तक जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति-

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार कि शाम तक में रैपिड एंटीजन किट द्वारा 184 टेस्ट किए गए। जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल सीधी से 5 केस तथा सेमरिया से 2 केस कि पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 4 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है। और सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है।

? जिले में 7 मिले नए कोरोना संक्रमित
? 4 व्यक्ति ने जीती कोरोना से जंग

? कुल संक्रमित 2260
?डिस्चार्ज 2214
?एक्टिव केस 33
? मृत्यु 13

अब जिले में कुल 2260 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2214 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 33 हो गए हैं।

Related posts

बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर सीधी सांसद ने बढ़या मदत के हाथ,आक्सीजन के लिये दिये 90 लाख…

MP SIDHI NEWS TEAM

विधायक द्वारा महिला जनप्रतिनिधि के साथ की गई बदसलूकी पर आक्रोशित कांग्रेस ने किया भाजपा विधायक का पुतला दहन

MP SIDHI NEWS TEAM

आपातकाल की वरषी पर दहाडे भाजपा जिला अध्यक्ष : आपातकाल, इंदिरा गाँधी द्वारा लगाया गया दमन, शोषण और अत्याचार का नाम- इन्द्र शरण

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!