22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedसीधी दपर्ण

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की जिला बैठक सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की जिला बैठक अलग-अलग समय में भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशियों की विजय श्री सुनिश्चित करने में जुटे- सुरेश राणा
मोर्चा पदाधिकारी को संबोधित करते हुए श्री राणा ने कहा कि सभी मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न विधानसभा के पार्टी पदाधिकारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। पार्टी की योजना एवं कार्य पद्धति के अनुसार पार्टी प्रत्याशी के विजय में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राणा ने बूथ विजय के हुनर सिखाएं।

जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बूथ विजय करें मोर्चा पदाधिकारी -देव कुमार
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने मोर्चा पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विभिन्नजनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता जनार्दन के बीच पोलिंग बूथ तक पहुंचे और योजनाओं के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों की विजय हेतु कार्य करें। हर बूथ में काम से कम 51 प्रतिशत मत अर्जित करने की योजना करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, विभिन्न मोर्चे के प्रदेश मंत्री एवं रामपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रामकुमार साहू, मोतीलाल पटेल, मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्य, चंद्रपाल सिंह उइके ,पुन्नू खान सहित मोर्चा के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सीधी सिटी कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाने के साथ-साथ ही कोरोना से सावधान रहने की अपील

VIKASH KUMAR DWIVEDI

कुसमी दिनदहाड़े नृशंस हत्या का आरोपी कामता केवट उर्फ लाला गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

विकास के लिए प्रदान करें, भाजपा को बहुमूल्य मत -शरदेन्दु तिवारी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!