
सीधी । भारतीय जनता पार्टी को 4 विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत का जश्न जिले के अधिवक्ताओं में भी देखा गया । जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर में वरिष्ठ अधिवक्ता लालमणि सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार एवं साथियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर, जीत की बधाइयां शुभकामनाएं देकर जश्न मनाया।
