32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

‘मन की बात’ को सफल बनाने के लिए, समृद्ध बनाने के लिए और इससे जुड़े रहने के लिए हर श्रोता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए ‘मन की बात’ के 75वें संस्करण पर लोगों को बधाई दी है. मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं कि आपने इतनी बारीक नजर से ‘मन की बात’ को फॉलो किया है और आप जुड़े रहे हैं. ये मेरे लिए बहुत ही गर्व का विषय है, आनंद का विषय है. पीएम मोदी ने कहा, यह कल की तरह ही लगता है जब 2014 में हमने मन की बात नाम से इस यात्रा की शुरुआत की. मैं सभी श्रोताओं और उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने कार्यक्रम के लिए इनपुट दिए हैं.

मोदी ने किसानों को दिया संदेश, कहा- कृषि में आधुनिक पद्धतियां समय की जरूरत

पीएम मोदी ने किसानों (Farmers) और कृषि क्षेत्र के लिए भी खास संदेश दिया. उन्‍होंने कहा, ‘कृषि में आधुनिक पद्धतियां समय की जरूरत है. हमने पहले ही समय गंवा दिया है.’ पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि अधिक से अधिक किसानों को खेती करते हुए मधुमक्खी पालन भी करना चाहिए ताकि उनकी आय बढ़ सके. किसानों को आय बढ़ाने, रोजगार के और अवसर पैदा करने के लिए पारंपरिक खेती करते वक्त नए विकल्पों को भी अपनाना चाहिए.मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक गांव गुरदुम है. पहाड़ों की इतनी ऊंचाई, भौगोलिक दिक्कतें हैं. लेकिन वहां के लोगों ने मधुमक्‍खी पालन का काम शुरू किया और आज इस जगह पर बने शहद की अच्छी खासी मांग हो रही है. इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ रही है.उन्‍होंने कहा, ‘साथियों मधुमक्‍खी पालन में केवल शहद से ही आय नहीं होती, बल्कि मोम भी आय का एक बहुत बड़ा माध्यम है. फार्मा इंडस्‍ट्री, फूड इंडस्‍ट्री, टेक्‍सटाइल और कॉस्‍मेटिक इंडस्‍ट्री में भी मधुमक्‍खी पालन से प्राप्‍त इस मोम की बहुत मांग है.

पीएम ने किया जनता कर्फ्यू का जिक्र, कहा- दवाई भी, कड़ाई भी मंत्र को जीना जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। ‘मन की बात’ का यह 75वां संस्करण है। होली, कोरोना के बढ़ते मामलों और चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ में देशवासियों से बात कर रहे हैं। बता दें कि चुनाव के दौरान मन की बात कार्यक्रम को लेकर विपक्ष पहले से ही कई बार सवाल खड़े कर चुका है।

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 10 बड़ी बातें

1.पीएम मोदी ने कहा, आज़ादी के लड़ाई में हमारे सेनानियों ने कितने ही कष्ट इसलिए सहे, क्योंकि वो देश के लिए त्याग और बलिदान को अपना कर्तव्य समझते थे. उनके त्याग और बलिदान की अमर गाथाएं अब हमें सतत कर्तव्य पथ के लिए प्रेरित करे.

2.पीएम मोदी ने कहा, किसी स्वाधीनता सेनानी की संघर्ष गाथा हो, किसी स्थान का इतिहास हो, देश की कोई सांस्कृतिक कहानी हो, अमृत महोत्सव के दौरान आप उसे देश के सामने ला सकते हैं और देशवासियों को उससे जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं. उनके त्याग और बलिदान की अमर गाथाएं अब हमें सतत कर्तव्य पथ के लिए प्रेरित करे और जैसे गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है –नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:

3.आजादी की लड़ाई में हमारे सेनानियों ने कितने ही कष्ट इसलिए सहे, क्योंकि वो देश के लिए त्याग और बलिदान को अपना कर्तव्य समझते थे. उसी प्रकार से हमारे कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान, आदर, थाली बजाना, ताली बजाना, दिया जलाना हमारा कर्तव्‍य था. आपको अंदाजा नहीं है कोरोना वॉरियर्स के दिल को कितना छू गया था वो और वो ही तो कारण है जो पूरे साल वे बिना थके, बिना रुके डटे रहे.

4.मेरे प्यारे देशवासियो, पिछले वर्ष ये मार्च का ही महीना था, देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू शब्द सुना था. लेकिन इस महान देश की महान प्रजा की महाशक्ति का अनुभव देखिये, जनता कर्फ्यू पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था. पिछले साल इस समय सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी. हम सबके लिए गर्व की बात है, कि आज भारत, दुनिया का, सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोग्राम चला रहा है.

5.क्रिकेटर मिताली जी, हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं. उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई. दो दशकों से ज्यादा के करियर में मिताली राज जी ने हजारों-लाखों को प्रेरित किया है. उनके कठोर परिश्रम और सफलता की कहानी न सिर्फ महिला क्रिकेटरों, बल्कि पुरुष क्रिकेटरों के लिए भी एक प्रेरणा है.

6मैंने पर्यटन के विभिन्न पहलुओं पर अनेक बार बात की है, लेकिन आज हम light house की बात कर रहे है. ये पर्यटन के लिहाज से काफी अलग होते हैं. ये लाइट हाउस गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में जिन्‍झुवाड़ा नाम के एक स्‍थान पर है. जानते हैं यह लाइट हाउस क्‍यों खास हैं. जहां पर ये लाइट हाउस हैं वहां से अब समुद्र तट सौ किलोमीटर से भी अधिक दूर है. आपको गांव में ऐसे पत्‍थर मिले जाएंगे जो यह बताते हैं कि यहां कभी एक व्‍यस्‍त बंदरगाह रहा होगा.

7.मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, गुजरात के बनासकांठा में वर्ष 2016 में एक आयोजन हुआ था. उस कार्यक्रम में मैंने लोगों से कहा यहां इतनी संभावनाएं हैं, क्यों न बनासकांठा और हमारे यहां के किसान मिठास की क्रांति का नया अध्याय लिखें ? आपको जानकर खुशी होगी, इतने कम समय में, बनासकांठा, शहद उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन गया है. आज बनासकांठा के किसान शहद से लाखों रुपए सालाना कमा रहे हैं.

8.अभी कुछ दिन पहले World Sparrow Day मनाया गया . Sparrow यानि गोरैया. कहीं इसे चकली बोलते हैं, कहीं चिमनी बोलते हैं, कहीं घान चिरिका कहा जाता है, बनारस के बत्रा जी ने गौरैया संरक्षण में बहुत अच्छा काम किया है. इंद्रपाल सिंह बत्रा जी ने अपने घर में लकड़ी के ऐसे घोंसले बनवाए, जिनमें गोरैया आसानी से रह सके. आज बनारस के कई घर इस मुहिम से जुड़ रहे हैं. मैं चाहूंगा प्रकृति, पर्यावरण, प्राणी, पक्षी जिनके लिए भी बन सके, कम-ज्यादा प्रयास हमें भी करने चाहिए.

9.देश के अलग-अलग क्षेत्रों में जल्द ही नया साल भी मनाया जाएगा. चाहे उगादी हो या पुथंडू, गुड़ी पड़वा हो या बिहू, नवरेह हो या पोइला, या फिर बोईशाख हो या बैसाखी – पूरा देश, उमंग, उत्साह और नई उम्मीदों के रंग में सराबोर दिखेगा. होली भी तो बसंत को उत्सव के तौर पर ही मनाने की एक परंपरा है. जिस समय हम रंगों के साथ होली मना रहे होते हैं, उसी समय बसंत भी, हमारे चारों ओर नए रंग बिखेर रहा होता है. इसी समय फूलों का खिलना शुरू होता है और प्रकृति जीवंत हो उठती है.

10.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वे भारतीय हैं. हम अपने योग, आयुर्वेद, दर्शन और न जाने क्या कुछ नहीं है हमारे पास, जिसके लिए हम गर्व करते हैं, गर्व की बातें करते हैं. साथ ही अपनी स्थानीय भाषा, बोली, पहचान, पहनाव, खान-पान उसका भी गर्व करते हैं.

Related posts

दिल्ली में कोरोना के 2700 से ज्यादा मामले, 7 माह का रिकॉर्ड टूटा

MP SIDHI NEWS TEAM

139 करोड़ अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार

MP SIDHI NEWS TEAM

मुनादी होते ही तख्ती लटकाकर थाने पहुंचा अपराधी, बोला- ‘मैं सरेंडर कर रहा हूं, गोली मत मारो’

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!