22.1 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

इंदौर-उज्जैन के साथ-साथ मध्य प्रदेश के इन जिलों में भी 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन

मध्य प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना को देखते हुए इंदौर और उज्जैन के बाद बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ) 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिला आपदा प्रबंध समितियों के साथ आज 10 अप्रैल को हुई वीडियो कॉन्फ्रेन्स में जिला आपदा प्रबंध समितियों से विस्तृत चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद सम्बंधित जिला कलेक्टर और दंडाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन समितियों की सहमति अनुसार धारा 144 में यथोचित विधिपूर्ण आदेश जारी करेंगे।

वही बालाघाट, नरसिंघपुर, सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12अप्रैल की रात से 22 अप्रेल की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर (एवं उज्जैन जिले के सभी नगरों) में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन निरंतर रहेगा।

वही महाकाल मंदिर के पुजारी की मौत के बाद सभी मंदिर बंद कर दिए गए है और 12 अप्रैल को सोमवती अमावस्या पर होने वाले स्नान पर भी रोक लगा दी गई है साथ ही यह लॉकडाउन उज्जैन जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें घबराना नहीं है, पैनिक नहीं होना है। आप स्वयं को संकट में डाल कर दूसरों की रक्षा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में काम करना अनेि आप में एक चुनौती है, फिर भी आप अपना दायित्व पूरा कर रहें हैं इसके लिये आपका अभिनंदन है। समय पर उपचार मिले, जितना संभव हो तत्परता से हम इलाज उपलब्ध कराएं मरीजों को। यह ऐसी बीमारी है जहां मरीज को अकेले ही रहना होता है। ऐसे में मनोबल टूटता है, हम मरीजों का हौसला और मनोबल बनाकर रखना है

Related posts

इंदौर पकड़ाया बड़ा सेक्स रैकेट, हैदराबाद से आई थीं लड़कियां, 10 हिरासत में

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

दमोह में लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया विरोध, तख्तियां दिखाकर पूछा- चुनाव में नहीं है कोरोना?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!