32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

पूरे मध्यप्रदेश है आज है लाकडाउन..? लेकिन दमोह जिला छोड़ के जानिए किन कारणों से वहां नहीं है लॉकडाउन….? जिससे चर्चा में बना

दमोह जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर तरुण राठी का कहना है कि दमोह में चुनाव के चलते 17 अप्रैल तक लाकडाउन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने शहरों में लॉकडाउन का आदेश दिया है। इसलिए 10 व 11 अप्रैल को शनिवार व रविवार के दिन दमोह में कोरोना से जागरुकता का अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 17 अप्रैल को मतदान होना है। इसलिए इस दिन लॉकडाउन नहीं किया जा सकता क्योंकि अधिक से अधिक वोटिंग के लिए लोगों को घर से निकलने देना है। इसके बाद 18 अप्रैल को रविवार है। इस दिन दमोह में लॉकडाउन रहेगा। इसके बाद जो भी शनिवार और रविवार आएंगे, उनमें शासन के नियमों के मुताबिक लॉक डाउन किया जाएगा। उधर सूत्रों ने बताया कि दमोह जिला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक गुरुवार शाम को हुई थी। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी तरुण राठी ने इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर कमेटी के सदस्यों से सुझाव लिए लेकिन इस पर खुलकर सहमति नहीं बन पाई। चूंकि यहां चुनाव होना है, इसलिए सभी ने चुनाव आयोग के फैसले पर ही सहमति दी है।

Related posts

लिटोरिया का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयोग के बड़े निर्देश, बदला प्लान, इस तरह होंगे मतदान

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 5171 पॉजिटिव, सिंधिया स्कूल के 8 कर्मचारी भी संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!