18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

बिना करोना नेगेटिव रिपोर्ट उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश वर्जित, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाई शख्ती

अगर आप यूपी जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हैं । कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सख्ती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तरप्रदेश आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाये उनकी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देखी जाये तभी प्रवेश दिया जाये।अधिकारियों को निर्देश देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी मार्गों पर मसलन सड़क मार्ग, हवाई मार्ग और रेल मार्ग से उत्तरप्रदेश में दाखिल होने वाले लोगों पर लागू होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए सावधानी बहुत जरुरी है इसलिए उत्तरप्रदेश में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जाये उन्होंने कहा कि RTPCR रिपोर्ट चार दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए वर्ना वो अमान्य मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य के हालात की समीक्षा की और निर्देश दिए कि दूसरे ऐसे राज्य जहाँ कोरोना पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से ज्यादा हैं वहां से आने वाले लोगों की जाँच की जाये। ऐसे राज्यों से आने वाले लोगों को अपने साथ RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट रखना जरुरी होगा। इस रिपोर्ट को दिखाने पर ही उत्तरप्रदेश में उन्हें प्रवेश मिलेगा।

Related posts

7 लाख हड़पने के बाद ब्लैकमेल करती थी, हारा हुआ शिक्षक करने लगा सुसाइड, तो बेटे ने महिला को हटा दिया रास्ते से

MP SIDHI NEWS TEAM

सीबीएसई : सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के लिए नई असेसमेंट स्कीम का ऐलान किया, अब साल में 2 बार होंगी परीक्षाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

मोदी ने ममता को धोखेबाज बताया, ममता बोलीं- झूठे हैं मोदी

inishantthakur@gmail.com

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!