31.5 C
Madhya Pradesh
June 17, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

दिग्विजय की बढ़ सकती है मुश्किले, गलत ट्वीट कर फंसे, फिर डिलीट किया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर ट्वीटर पर ट्रोल्स का शिकार होते है, एक बार फिर उन्होंने यूजर्स को मौका दे दिया, दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर गलत ट्वीट कर दिया, हालांकि अपने इस ट्वीट को उन्होंने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया लेकिन तब तक यह ट्वीट वायरल हो चुका था, जिसके बाद वह सवालों के घेरे में आ गए, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट किया था, उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया, इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे है, दिग्विजय सिंह ने इस फोटो को अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या तलवार लाठी ले कर धार्मिक स्थल पर झण्डा लगाना उचित है।

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के सामने आते ही बीजेपी नेताओ ने उन्हे ट्वीटर पर ही घेर लिया, हालांकि उच्च देर बाद ही जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपनी गलती समझ आई उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी जबावी ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा, वही भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश बाजपेई ने भी दिग्विजय सिंह के डिलीट किए ट्वीट पर सवाल खड़े कर दिए। दिग्विजय सिंह इससे पहले भी कई बार गलत ट्वीट कर चुके है जिन्हे बाद में डिलीट कर देते है।

Related posts

“कोरोना से हार गया प्यार”, रेंजर पति की कोरोना वायरस से मौत के बाद, असिस्टेंट प्रफेसर पत्नी ने घर में फांसी लगा कर दी जान

MP SIDHI NEWS TEAM

बे-मौसम हुई बारिश से फसलों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूरी ईमानदारी से किया जाए- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक जिले को एक-एक करोड़ की सहायता राशि जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!