29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बच्चों के विवाद में चली गोलियां, महिलायें घायल, पुलिस बल तैनात

राजधानी भोपाल में बच्चों के मामूली विवाद ने दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ऐशबाग इलाके में जमकर गोलियां चली। घटना में एक बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी भोपाल में खुलेआम फायरिंग का मामला सामने आया है, शुक्रवार रात बच्चों के विवाद में परिजन भिड़ गए, जिसके बाद दोनों ही पक्षों के कुछ लोग जिनमें महिलायें शामिल है घायल हो गई, बताया  जा रहा कि घायल महिलाओं को देखने एक पक्ष की महिलायें जब उन्हे घर पहुंची तो फिर से विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने तलवारें निकाल ली तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी, बताया जा रहा है कि ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर प्रकरण दर्ज कर लिया था। विवाद में ब्यावरा से रिश्तेदारी में आई एक महिला भी घायल हुई थी। महिला को देखने जब ब्यावरा से परिजन पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया। एक पक्ष ने जहां तलवारें निकाल ली तो दूसरे पक्ष ने खुलेआम फायरिंग कर दी, फायरिंग होते ही बीच बचाव कर रहे लोग भी अपने घरों में दुबक गए।

घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है, शुक्रवार के विवाद के बाद रविवार को फिर से जमकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, एक पक्ष के कुछ लोग जब सड़क पर खड़े तो यह देख दूसरे पक्ष ने फर्स्ट फ्लोर से फायरिंग कर दी। करीब चार फायर हुए है। इस विवाद में आधा दर्जन घायल हुए हैं। सभी का जहांगीराबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विवाद के बाद पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जहांगीराबाद पुलिस बल भी पहुंचा था। घायल पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने दो दिन पूर्व हुए विवाद में गंभीरता नहीं दिखाई। महिला के सिर पर बोतल से हमला होने के बाद भी साधारण धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

लाइसेंसी बंदूकों का शुरू होगा वेरिफिकेशन
एसीपी जोन-1 ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते थाना क्षेत्र के लाइसेंसी बंदूकों के वेरिफिकेशन एक-दो दिन में शुरू किए जाएंगे। इसमें उनके लाइसेंस की वैधता की जांच की जाएगी। साथ ही यदि लाइसेंस लेने वाले किसी व्यक्ति या उसके परिवार में किसी पर अपराध दर्ज होता है तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

Related posts

जबलपुर में जीआरपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोरोना पॉजिटिव आरोपी को दूसरे निगेटिव आरोपी के साथ शहर में कराया पैदल मार्च…

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 23 मार्च को 11:00 बजे 2 मिनट का सायरन बजाने के ऐलान पर कांग्रेस ने कसा तंज…

MP SIDHI NEWS TEAM

लापरवाही पर कमिश्नर का बड़ा एक्शन, प्रिंसिपल-इंचार्ज और परीक्षा प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!