27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

बोकारो से आक्सीजन लेकर भोपाल आ रहा टैंकर पलटा,पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, कंटेनर सुरक्षित

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच लगातार ऑक्सीजन की खपत जारी है। इसी बीच लगातार अन्य राज्यों से ऑक्सीजन टैंकर मध्यप्रदेश पहुंच रहे हैं। जहां आज सुबह बोकारो से ऑक्सीजन लेकर मध्य प्रदेश आ रहा टैंकर हादसे का शिकार हो गया। जिले के गढ़ाकोटा के पास ऑक्सिजन टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है। टैंकर में 22 टन ऑक्सिजन है, जिसे बोकारो से भोपाल ले जाया जा रहा था। टैंकर पलटने से अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सिजन पहुंचने में देरी हो सकती है। गनीमत रही कि कंटेनर की ऑक्सिजन अब तक सुरक्षित है।

👉👉👉 रेमेडीसिवीर की कालाबाजारी के आरोपित को लेनेदेन कर छोडने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित,एक संदिग्ध की जाँच जारी.

झारखंड के बोकारो से ऑक्सीजन टैंकर लेकर मध्य प्रदेश आ रहा टैंकर तड़के सुबह गढ़ाकोटा में पलट गया।चनौआ गांव के पास घटना हुई है। जबलपुर सागर रोड पर यह क्षेत्र लंबे समय समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित है। वहीं, देर रात हुई बारिश को भी हादसे की माना जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची ।

👉👉👉 पूर्व मंत्री के घर पर महिला मित्र ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो,अब सहन नहीं होता,महिला ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्रेन कि मदद से कंटेनर को सीधा करने की कोशिशें शुरू की गईं। घटना के बाद लंबे समय तक जाम के हालात बने रहे।  इस टैंकर को उठाने के लिए भोपाल से हेवी क्रेन मंगाया जा रहा है। वहीं टैंकर के ड्राइवर के अतिरिक्त टैंकर में क्लीनर भी मौजूद था। ड्राइवर को भी इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं।

Related posts

कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा युवती को महज 24 घंटों के भीतर ढूंढ कर किया परिजनों के हवाले

MP SIDHI NEWS TEAM

बैढ़न से सतना जा रही पुरुषवानी बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल….

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले के 1036 बूथों पर उत्सव के रूप में आयोजित हुई मन की बात, शामिल हुए प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

loveawake.ru January 22, 2022 at 9:48 pm

Welcome to the world of adult Dating loveawake.ru

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!