
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को चेतावनी भरा बयान दिया है। नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट कोविड सेंटर के उद्घाटन के मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए दूरगामी उपायों की ज़रूरत है।
गडकरी ने कहा कि मेरा ये बोलना ठीक नहीं है, लेकिन ये संकट कितना गंभीर होगा और कब तक चलेगा इसकी गारंटी नहीं है। नितिन गडकरी ने कहा कि किसी को नहीं पता कि ये संकट कब तक चलेगा, कोरोना वायरस कब तक रहेगा।लोगों को बेहद खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 15 दिनों या महीने भर में संकट कितना गंभीर होगा, ये कोई नहीं जानता।
घर-घर कोरोना मरीज है, ऐसे में अगले 15 दिनों में या महीने भर, क्या होगा इसका पूर्वानुमान लगाया नहीं जा सकता, इसलिए अच्छे से अच्छा सोचें और बुरे से बुरे हालात के लिए तैयार रहें।
