29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण 15 मई से होगा प्रारंभ-वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह

                                       वन मंत्री डॉ. शाह ने की वन विभाग की समीक्षा

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है कि प्रदेश में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य 15 मई से प्रारंभ होगा। तेन्दूपत्ता संग्रहण में लगे मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा काम मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। वन मंत्री डॉ. शाह खण्डवा जिला मुख्यालय से वेब लिंक के जरिये विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

वन मंत्री ने निर्देश दिये कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से मजदूरों की रोजी-रोटी चलती है। तेन्दूपत्ता अच्छी क्वालिटी का मिलने की स्थिति में यह कार्य रोका नहीं जाये। वन मंत्री ने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण के टारगेट को बढ़ाया जाकर विभाग द्वारा अन्य गोडाउन को किराये पर लिया जायेगा।

👉👉👉 चित्रकूट जेल में गैंगवार,मुख्तार अंसारी के करीबी मेराजुद्दीन सहित गैंगस्टर मुकीम काला, अंशु दीक्षित की मौत.

 वन मंत्री ने कहा कि जंगली जानवर पानी के अभाव में शहर-गाँव की तरफ आ रहे हैं। इसलिये ट्रेक्टर के माध्यम से जंगलों में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाये। इससे वन्य-प्राणियों की सुरक्षा के साथ आम लोगों का जीवन सुरक्षित किया जा सकेगा।

👉👉👉 स्थगित रहेंगी 12 वीं की परीक्षाएं-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.

वन मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि वन अपराधों में जिन वाहनों को राजसात किया गया है, अब उनको टेंडर के माध्यम से नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जो राजसात वाहन चलने की स्थिति में होंगे, उनका उपयोग विभाग द्वारा किया जायेगा। वन अपराधों में राजसात किय गये वाहनों को ऑनलाइन नीलाम किये जाने की प्रक्रिया 6 महीने के अंदर पूर्ण की जायेगी।

👉👉👉 नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी,मध्‍य प्रदेश में 90 मिलीलीटर की छोटी बोतल में मिलेगी देसी शराब, लाइसेंस फीस 5% से बढ़ाकर 10% की, 10 माह के लिए दिए जाएंगे ठेके.

वन मंत्री कुँवर शाह ने कहा कि जो कार्य माह जून तक प्रस्तावित हैं, उन्हें कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करते हुए समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि तेन्दूपत्ता फड़ों पर पानी और थर्मल गन की व्यवस्था के साथ ही बिना मास्क के फड़ पर कोई संग्राहक न आये, यह सुनिश्चित किया जाये। वन मंत्री ने कहा कि वनों की सुरक्षा प्रभावी रूप से की जाये। इसके लिये यदि नियमों में किसी बदलाव या संशोधन की जरूरत हो, तो अपने सुझाव एक सप्ताह के अंदर वन बल प्रमुख को उपलब्ध करायें।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश कुमार गुप्ता सहित मुख्यालय के वरिष्ठ वन अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Related posts

पंचायत में महिलाओं के निर्विरोध होने पर 15 लाख का पुरस्कार-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, टांगी से गर्दन पर किये कई वार

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में होगी शराबबंदी-पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!