27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

‘ज्यादा बोलेगा तो दो खाएगा’, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए गुहार लगाई तो केंद्रीय मंत्री ने धमकाया

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ऑक्सीजन की मांग कर रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की धमकी देते कैमरे पर पकड़े गए. मंत्री जी मध्य प्रदेश में अपने निर्वाचन क्षेत्र दमोह पहुंचे थे. पिछले दिनों कोविडमरीज के परिवारवालों ने दमोह जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर लूट लिए थे. प्रह्लाद पटेल इस घटना के बाद स्थिति का जायज़ा लेने वहां पहुंचे थे. अभी मंत्री जी अस्पताल के गेट पर ही आए थे कि एक व्यक्ति ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग करता हुए उनके पास पहुंच गया. मगर मंत्री जी उसे दिलासा देने की बजाय, धमकी देते देखे गए.

अपने एक कोविड पीड़ित रिश्तेदार के साथ अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, प्रह्लाद पटेल को देखकर उम्मीद से भर गया. वो उनके पास पहुंचा और कहा-

36 घंटे हो गए. हम कब से परेशान हैं. हमें बोला गया था कि सिलिंडर मिलेगा. लेकिन हमें अब तक कुछ नहीं मिला है. अगर आपको नहीं देना है, तो कह दीजिए कि नहीं देंगे.

इसके जवाब में प्रह्लाद पटेल कहते हैं-

”ऐसे बोलेगा, तो दो खाएगा.

लेकिन व्यक्ति भी जवाब देता है. उसने मंत्री से कहा-

”हां खाएंगे हम खाएंगे. हमारी माता रात से वैसे ही खाने को पड़ी हैं.”

मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देकर मंत्री के व्यवहार की निंदा कर रह

हालांकि इसके फौरन बाद मंत्री जी को अपनी गलती का अहसास होता है और फटाक से डैमेज कंट्रोल की कोशिश करने लगते हैं. वो उस आदमी को भरोसा दिलाते हैं कि उसे ऑक्सीजन सिलिंडर ज़रूर मिलेगा. वहीं, मंत्री जी के बचाव में उनके ऑफिस ने कहा कि वो व्यक्ति डॉक्टरों और नर्सों को अनाप-शनाप बातें बोल रहा था. जिसके बाद प्रह्लाद पटेल ने उसे थप्पड़ मारने की धमकी दी. वीडियो के दूसरे वर्ज़न को देखकर ये बात पता चलती है वाकई उस व्यक्ति ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया था, जो ठीक नहीं था. बेसिकली उसने ये कहा था कि सब लोग मिलकर उसे बेवकूफ बनाने या धोखा देने की की कोशिश कर रहे हैं.

बाद में मंत्री जी वीडियो शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा कि जिला चिकित्सालय में चर्चा का अंत ऐसे हुआ,जिस पर विवाद खड़ा किया गया था।

Related posts

मथुरा जन्मभूमि केस में कोर्ट ने सभी पक्षों से मांगा जवाब, जुलाई में हो सकती है अगली सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, राज्यों में कोरोना के हालात की करेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के बढ़ रहे केस तो लॉकडाउन लगाने पर गंभीरता से विचार करे सरकार-सुप्रीम कोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!