23.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत ,राजस्थान ने यूक्रेन में फंसे निवासियों से संबंधित जानकारी के लिए ई-सूचना पोर्टल किया लॉन्च

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में भारतीय छात्र नवीन की मौत पर विपक्षी दल कांग्रेस ने दुख जताया है। इस बीच कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान ने यूक्रेन में फंसे निवासियों से संबंधित जानकारी के लिए एक ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस पीड़ा में पूरा देश छात्र के परिवारजनों के साथ है। ईश्वर उनके माता-पिता, मित्रों एवं चाहने वालों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें। भारत सरकार से पूरा देश इस समय प्रयासों में तेजी लाने की अपील कर रहा है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस समय हर मिनट कीमती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ह्यह्यएक भारतीय छात्र नवीन की यूक्रेन में जान गंवाने की दुखद खबर मिली। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं दोहराता हूं, भारत सरकार को सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना की आवश्यकता है। हर मिनट कीमती है।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने यूक्रेन में राजस्थान राज्य के फंसे हुए निवासियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया है।

यूक्रेन में छिड़ी जंग में मृतक भारतीय छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। कर्नाटक का रहने वाला नवीन यूक्रेन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया।

यूक्रेन में 20 हजार के करीब भारतीय रहते हैं। इनमें से ज्यादा लोग छात्र हैं, जो मेडिकल एवं अन्य कोर्स की पढ़ाई के लिए यूक्रेन में रह रहे थे। इस बीच अब तक करीब 10 हजार भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

राष्‍ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी का ऐलान, 18+ वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त और 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मुफ्त राशन

MP SIDHI NEWS TEAM

क्या हवा से भी फैल रहा है कोरोना का B.1.617 वेरियेंट ? जानिए क्या है कहना डब्ल्यूएचओ (WHO) और एक्सपर्ट्स का

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!