28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

नवविवाहिता के शव ने खुद उगला उसकी मौत का राज

इंदौर में नवविवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है, नवविवाहिता प्रियंका ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुरालवालों से पूछताछ की तो किसी तरह की कोई ऐसी बात सामने नही आई कि प्रियंका ने आखिर यह कदम क्यों उठाया लेकिन प्रियंका के शव ने खुद अपनी मौत का राज खोल दिया। दरअसल रंगपंचमी के दिन प्रियंका ने फांसी लगाई, अगले दिन जब उसका शव मरचुरी में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो मौके पर मौजूद डॉ भरत बाजपेई ने जैसे ही उसके शव से कपड़े हटाये तो उसके अंडरगारमेंट्स (ब्रा ) में प्रियंका का लिखा सुसाइड नोट मिला जो उसने मौत को गले लगाने से पहले लिखकर छुपा लिया था, डॉ ने यह नोट पुलिस को सौंपा है जिसमें प्रियंका ने अपनी मौत की वजह अपने पति सास और ननद को बताया है।

मामला इंदौर के गुरुशंकर गर का है, प्रियंका की पिछले साल अप्रैल में नगर निगम में ड्राइवर राहुल से शादी हुई थी हालांकि राहुल की एक शादी पहले हो चुकी थी प्रियंका राहुल की दूरी पत्नी थी, राहुल की पहली पत्नी से एक 9 साल की बेटी भी है, प्रियंका ने अपने आखरी खत में लिखा है कि सास पारुबाई बिना वजह परेशान करती है। इसके बाद उसने सास-बहू के बीच सालभर में हुए लड़ाई-झगड़ों का जिक्र किया। आखिरी पन्ने में अपनी ननद आशा, पिंकी व एक अन्य के मायके आने पर प्रताड़ित करने की बात लिखी। प्रियंका ने लिखा कि उसकी मौत बेकार नहीं जानी चाहिए। पति, सास और ननद को इसकी सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा है कि उसकी सास उसके पति की पहली पत्नी की बेटी को भी मार डालेगी, वह उसे भी प्रताड़ित करती है। फिलहाल प्रियंका के परिजनों ने भी बताया कि राहुल और उसके परिजन प्रियंका को परेशान करते थे, राहुल के किसी और महिला से संबंध के चलते अक्सर राहुल प्रियंका को मारता भी था, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

कोरोना के वास्तविक आंकड़े छुपाए गए- कमलनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में फिर कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 170 पार, CM का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!