24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भोपाल में कोरोना मरीज ने की खुदकुशी, हमीदिया हॉस्पिटल की 6वीं मंजिल से कूदा

भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया की 6वीं मंजिल से सोमवार को एक कोविड संक्रमित ने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। उसे रविवार शाम 5.52 बजे भर्ती कराया गया था। वह ब्लॉक नंबर 6 की कोविड यूनिट- 2 में रखा गया था। फिलहाल उसके सुसाइड करने की वजह पता नहीं चल सकी है।

टीआई कोहेफिजा अनिल बाजपेयी ने बताया, ‘मृतक की पहचान रहीश शेख के रूप में हुई। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। अस्पताल प्रबंधन से जानकारी जुटाई जा रही है। उनसे जानकारी मिलने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। प्रोटोकाॅल के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया जा सकता, लेकिन मेडिकोलीगल हेल्प लेंगे।

पानी की बॉटल से खिड़की का कांच तोड़कर कूदा मरीज
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेन्द्र दवे ने बताया कि रहीश को रविवार शाम को अस्पताल में छठवीं मंजिल पर भर्ती कराया गया था। वे आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। उन्होंने सोमवार को पानी की बॉटल से खिड़की का कांच तोड़ा और नीचे कूद गए। उस समय आईसीयू में मौजूद डॉक्टर उन्हें रोकने के लिए दौड़े, लेकिन तब भी वे कूद गए। घटना से कुछ समय पहले मृतक ने अपने परिवार से मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बात भी की भी। उनका शव वर्चुअल एग्जामिन करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को दे दिया गया है।

Related posts

कोरोना कर्फ्यू में कोई ढीलाई नहीं होगी, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लें अपने जिलों में फैसला-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज सहित 3 को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!