29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

तिरंगे से ऊंचा लहराया बीजेपी का झंडा, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला कहा कि बीजेपी हमेशा से खुद को देश से बड़ा मानती है, बीजेपी नेता बोले- इसमें कुछ गलत नहीं

रविवार को पूरे देश में जब 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया, मध्य प्रदेश के आगर में इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। आगर में बीजेपी कार्यालय की बिल्डिंग पर तिरंगे से ज्यादा ऊंचा पार्टी का झंडा लहराता रहा। मीडियाकर्मियों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो पार्टी नेता बहाने बनाने लगे। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर ही विवाद को तूल देने का आरोप लगा दिया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी हमेशा खुद को देश से ऊपर मानती है। कांग्रेस विधायक ने इस मामले में बीजेपी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

रविवार को बीजेपी के आगर कार्यालय के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन स्थानीय प्रशासन इससे अब भी अनजान बना हुआ हुआ है। एसडीएम राजेंद्र सिंह रघुवंशी ने ऐसे किसी वीडियो से ही इनकार कर दिया।

आगर के बीजेपी कार्यालय में पार्टी का झंडा सबसे ऊंचाई पर लगा है। बरसों से यह इसी स्थान पर है। रविवार को बिल्डिंग में तिरंगा भी फहराया गया, लेकिन यह बीजेपी के झंडे से नीचे लगा था। मीडियाकर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई तो पार्टी के नेता उल्टे उन पर ही आरोप लगाने लगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि पार्टी का झंडा बरसों से उसी स्थान पर है। उन्होंने मीडियाकर्मियों पर गलत सोच और जानबूझ कर सवाल उठाने के आरोप लगा दिए।

आगर जिला बीजेपी अध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी को जब पत्रकारों ने नेशनल फ्लैग कोड की याद दिलाई तो उन्होंने कहा कि वे किसी के इशारे पर इस तरह के सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झंडे की जगह में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

इधर, वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा कि बीजेपी हमेशा से खुद को देश से बड़ा मानती है और अपने कृत्यों से बार-बार यह जताती भी है। उन्होंने मामले में बीजेपी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर कराने का ऐलान भी किया।

Related posts

12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, आवेदन में संशोधन पर आई अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण की उपस्थित में सैकड़ों लोगों ने कराया वेक्सिनेशन  

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पर बनी हुई है असमंजस की स्थिति

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!