29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल, कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर खड़ी है पार्टी – शरदेन्दु  

सीधी । भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर नमन करने के पश्चात प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा समर्पण निधि के जिला प्रभारी बृज बिहारी लाल शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। 

जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर खड़ी है। भाजपा जनता द्वारा, जनता के लिए कार्य करने वाली, जनता जनार्दन की पार्टी है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता यही हमारा शुभंकर मंत्र है।

समर्पण निधि कार्य का आधार -इन्द्रशरण 

भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सभी का आह्वान किया कि समर्पण निधि में सभी का योगदान होना चाहिए। समर्पण निधि छोटी या बड़ी हो, इससे अधिक महत्त्व समर्पण का है। सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जुट कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। समर्पण निधि के जिला प्रभारी एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि समर्पण से हमारी प्रतिबद्धता और जिम्मेवारी के साथ-साथ अपनेपन का लगाव पैदा होता है। प्रदेश द्वारा दिए गए लक्ष्य को हम आप के दम पर पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया।

प्रभारी नियुक्त 

जिले के आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी बृज बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारियो में जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, अनिल पांडे, एस आई टी महाविद्यालय के संचालक दीपक गुप्ता, जिला मंत्री लवकेश सिंह को भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की सहमति से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा ने नियुक्त किया है।

 दीनदयाल को अर्पित की पुष्पांजलि

 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल नगर के पार्क में विराजे पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन करते हुए, श्रद्धा सुमन अर्पित किए। माल्यार्पण करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्षो में अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अमित प्रधान, उर्मिला साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, राकेश सिंह रिंकू, मोर्चा जिला अध्यक्षों निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, आगा मनसूर अली खान, चंद्रपाल उइके, मंडल अध्यक्षों में धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, सुखनंदन पटेल, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, मनोज तिवारी, संदीप सिंह गहरवार, तुषार द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।  

Related posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा सीधी द्वारा समर्पण निधि के संदर्भ जिला कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, मासूम भाई बहन को सांप ने डसा, भाई की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

80 हजार शिक्षकों को जल्द मिलेगा क्रमोन्नति का लाभ! इस बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!