29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर में कोविड सेंटर के वालिंटियर सहित तीन युवक रेमडेसिविर बेचते गिरफ्तार,तीन आरोपितों पर लगाई रासुका

इंदौर : क्राइम ब्रांच ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में बीएचएमएस छात्र टीपू सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। टीपू मानपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में वालिंटियिर का काम भी कर रहा था। आरोपितों से एक रेमडेसिविर इंजेक्शऩ भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इनके मोबाइल नंबरों के आधार पर आगे की लिंक तलाश रही है। एसआइ मनोज कटारिया के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित टीपू निवासी स्कीम-78 विजयनगर,शाहरुख खान निवासी कजलाना सांवेर और जफर खान निवासी सांवेर पर धोखाधड़ी और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसआइ के मुताबिक आरोपित टीपू बीएचएमएस छात्र है और वर्तमान में मानपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में वालिंटियर का काम संभाल रहा था। जबकि जफर दवा दुकान पर काम करता था और शाहरुख कपड़े की फेक्टरी में नौकरी करता था।

यह भी पढ़े- कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 207 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 99 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 5 और मौत ।

पूछताछ में आरेपितों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व जफर पुत्र कुद्दूस के मामा अजहर के ससुर कोरोना संक्रमित होने पर निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसकी कोरोना से मौत हो गई और एक रेमडेसिविर इंजेक्शन बच गया। इस बीच शाहरुख के पिता युसूफ भी कोरोना संक्रमित हो गया और उसने जफर से रेमडेसिविर इंजेक्शन मांगा। तीन ने इंजेक्शन ले लिया और 17 हजार रुपये में बेचने का प्रयास करने लगे।

यह भी पढ़े- इंदौर में गुजरात से आई नकली रेमडेसिविर की हो रही कालाबाजारी, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

तीन आरोपितों पर लगाई रासुका

सांवेर थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व भी आरोपित अशरद पुत्र इशाक खान,हैदर पुत्र मशकुर अली और वसीम पुत्र यूसुफ खान को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कलेक्टर मनीषसिंह ने तीनों आरोपितों पर रासुका लगा दी।

Related posts

दोषी वन अमले के खिलाफ कार्यवाही करें शिवराजसिंह मृतक सुरेश बैगा के परिवार को दस लाख रूपये तत्काल दिए जाएं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

अंग्रेजी राज का देशी संस्करण है बुलडोजर मामा,जनता पूछ रही है कि रॉलेट एक्ट दोबारा कब लागू हो गया,बेगुनाह प्रताड़ित परिवारों का फिर से मकान बनाये सरकार-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

नाराज नरोत्तम को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर, हमारी पार्टी में कुर्सी और सम्मान दोनों मिलेंगे-नरेंद्र सलूजा

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!