28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

भाजपा मोर्चों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित, दी गई बधाइयाँ, जताया आभार

सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बी ड़ी शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की सहमति से विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घोषित किए हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा से अखिलेश्वर सिंह चौहान, महिल महिला मोर्चा से श्रीमती नीलम पांडे, किसान मोर्चा से पुष्पराज सिंह चंदेल भैय्यन एवं मनोज मिश्रा को जिले से मोर्चों की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। 

नवनियुक्त विभिन्न मोर्चों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष सांसद बी डी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा सांसदश्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह, पूर्व प्रत्याशी सिहावल शिव बहादुर सिंह चंदेल  के प्रति आभार ज्ञापित किया है। वही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इनकी नियुक्ति पर बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।

Related posts

14 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर सेक्सटार्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

पेगासस मामला: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की गहरी साजिश है

MP SIDHI NEWS TEAM

फैक्ट्री में तैयार हो रही थी नकली शहद, पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!