23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

इलेक्शन कमिश्नर सुशील चंद्रा बनेंगे नए चीफ इलेक्शन कमिश्नर

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर होंगे। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को सरकार ने निर्वाचन आयोग के सबसे बड़े पद के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी,15 मई 1957 को जन्मे सुशील चंद्रा 1980 बैच के IRS अधिकारी हैं। उन्होंने IIT रूड़की से बीटेक और देहरादून से LLB किया था। चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के एक दिन बाद 13 अप्रैल को चंद्रा उनकी जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 14 मई, 2022 तक इस पद पर रहेंगे। चंद्रा 14 फरवरी 2019 को लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए थे।

यूपी और पंजाब के चुनाव अहम चंद्रा के कार्यकाल में चुनाव आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। इन राज्यों में अगले साल मार्च से मई तक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

CBDT के अध्यक्ष रह चुके हैं

पोल पैनल में शामिल होने से पहले सुशील चंद्रा सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के अध्यक्ष थे। टीएस कृष्णमूर्ति के बाद वह दूसरे ऐसे IRS अफसर थे, जिन्हें चुनाव आयुक्त बनाया गया। कृष्णमूर्ति को 2004 में मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

Related posts

4 घंटे बाद एनसीबी दफ्तर से निकलीं अनन्या पांडे, ड्रग्स केस में लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ

MP SIDHI NEWS TEAM

139 करोड़ अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ईडी ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!