28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

जिला सहकारी बैंक का जनरल मैनेजर डेढ लाख रु. की रिश्वत लेते रंगेहाथ हुए गिरफ्तार

किसानों की फसल बीमा राशि मंजूर करने के नाम पर ले रहे थे रिश्वत

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने आज दोपहर शनिवार को 12:30 बजे के दरमियान जिला सहकारी बैंक झाबुआ के जनरल मैनेजर को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जनरल मैनेजर यह रिश्वत किसानों की फसल बीमा की राशि मंजूर करवाने के लिए ले रहे थे। आरोपी ने कुल 3 लाख रुपए मांगे थे जिसमें से डेढ़ लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था।

फरियादी वेलसिह पुत्र वेस्ता पलासिया है जो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रामा ब्रांच (झाबुआ) में मैनेजर है। उन्होंने 2 सितंबर को लोकायुक्त एसपी एसएस सव्यसाची को शिकायत की थी कि आरोपी डीआर सरोठिया जनरल मैनेजर जिला सहकारी बैंक झाबुआ द्वारा रामा ब्रांच के अधीन आने वाली तीन सोसायटी (कालीदेवी, माछलिया, उमरकोट) के करीब 180 किसानों की फसल बीमा राशि मंजूरी के लिए पोर्टल पर इंट्री की ऑनलाइन एंट्री की जानी है। इसमें से उसने 137 किसानों की राशि मंजूर कर पोर्टल पर अपलोड करने के एवज में 3 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से डेढ़ लाख रुपए आरोपी ने 19 अगस्त को दबाव बनाकर ले लिए और अब बाकी डेढ़ लाख रुपए की मांग जा रही है।

रिश्वत लेकर सरकारी क्वार्टर बुलाया जीएम ने

मामले में एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए डीएसपी आनंद यादव, एसएस यादव व टीआई राहुल गजभिये की एक टीम बनाई। इधर, सरोठिया ने वेलसिंह को शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे डेढ़ लाख रुपए लेकर अपने झाबुआ स्थित सरकारी क्वार्टर पर बुलाया। इस पर वेलसिंह वहां गए और उसे डेढ़ लाख रुपए दिए। तभी बाहर सक्रिय लोकायुक्त टीम अंदर पहुंची और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मध्यप्रदेश को अब तक की सबसे सस्ती सोलर बिजली मिलेगी

MP SIDHI NEWS TEAM

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए कार्रवाई के संकेत

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में खेल-खेल में बहन की चुनरी से आठ साल के बच्चे ने लगा ली फांसी, परिवार में कोहराम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!