29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खेल-खेल में चली बंदूक, किशोर के आंख में घुसे छर्रे,युवक के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर (Jabalpur) के खितौला थाना अंतर्गत बरा मोहल्ला में खेल खेल में बंदूक से निकला छर्रा किशोर की आंख में धंस गया, छर्रा आंख में धंसते किशोर की आंख से खून की धार फूट पड़ी आनन-फानन में परिजन किशोर को सिहोरा सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किशोर को मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल में जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि किशोर आंख बच पाई है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक अपचारी बालक और 19 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 18 बरा मोहल्ला निवासी बृज यादव (16) अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर बंदरों को भगाने वाली छर्रे वाली बंदूक से निशाना लगा रहा था। निशाना लगाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर और उसका साथ ही सिकंदर (19) ने खेल खेल में बृज पर ऊपर निशाना लगा दिया, निशाना लगाते ही बंदूक से निकली गोली के छर्रे बृज की आंखों में घुस गए। छर्रे लगते ही बृज की चीख निकल गई और उसकी आंख से खून की धार फूट पड़ी। चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बृज के परिजनों को दी। खून से लथपथ बृज को परिजन आनन-फानन में सिहोरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने ब्रज का प्राथमिक उपचार तो कर दिया लेकिन आंख में गंभीर चोट होने के कारण उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपचारी 16 वर्षीय बालक और 19 वर्षीय सिकंदर के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 326 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Related posts

सावन में प्रजा का हाल जानने शहर में निकले बाबा महाकाल, चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश रूप में दिए दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सब इंस्पेक्टर

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बैठक, 17 मार्च को करेंगे मुख्यमंत्रियों से करोना को लेकर चर्चा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!