25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रीवा में नदी के किनारे मिली किसान की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रीवा जिले के सगरा थाना अंतर्गत मनकहरी गांव में घर से खेत के लिए निकले किसान की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सिरमौर-रीवा मार्ग में चक्काजाम कर दिया। बताया गया कि हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने और आर्थिक मदद की मांग को लेकर 3 घंटे तक हाईवे पर प्रदर्शन चलता रहा। चक्काजाम के कारण हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। ऐसे में तकरीबन आधा किमी तक लंबी लाइन लग गई थी। सूचना के बाद डीएसपी मुख्यालय व्हीपी सिंह और नायब तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। तब कहीं जाकर परिजन मानें तो यातायात बहाल कराया गया।

प्रदेश सरकार ने गणेशोत्सव और ताजियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन

ओबीसी कोटा बढ़ाने के अध्यादेश पर जारी रहेगी रोक, रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार

जानकारी के मुताबिक मुन्ना आदिवासी निवासी मनकहरी गुरुवार की सुबह 9 बजे घर से अधिया में लिया हुआ खेत गया था। लेकिन खेत से जब घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू हुई। तभी शुक्रवार की सुबह नदी के किनारे मुन्ना मृत मिला। दावा है कि नाक से खून निकल रहा था। जिसे देखते हुए परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ बसपाई नेता भी मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर देखते ही देखते आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

बदमाशों ने बना डाली वन विभाग की डुप्लीकेट वेबसाइट, फर्जी भर्ती निकाल कर युवाओं के साथ ठगी की

सगरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि चक्काजाम के बाद बढ़ रहे बवाल को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। ऐसे में डीएसपी मुख्यालय व्हीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। नदी किनारे किसान की लाश मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। ऐसे में एफएसएल यूनिट को मौके पर बुलाया गया। हालांकि फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल के निरीक्षण और लाश को देखने के बाद कोई संदिग्ध चीजें नहीं मिली है।​ जिससे स्पष्ट रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि मौत कैसे हुई है।

अजब प्रेम की गजब कहानी : चार पति काे छाेड़ा 5वें कुंवारे से की शादी, डेढ़ साल बाद छठे के साथ भागी

मनकहरी में चक्काजाम होने से सगरा थाना के साथ ही आसपास के थानों का बल भी पहुुंच गया। ऐसे में डीएसपी व्हीपी सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई होगी। इस तरह 3 घंटे बाद चक्काजाम खुला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर नायब तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय भी मौके पर पहुंची। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को पांच हजार की तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है। इसके अलावा अन्य सहायता के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया करने को कहा गया है।

Related posts

ओबीसी आरक्षण बिना पंचायत चुनाव के खिलाफ उमा भारती, बोलीं- 70 फीसदी आबादी से अन्याय

MP SIDHI NEWS TEAM

बाइक से टक्कर के बाद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जमीन पर पटका

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन हो रही तेज, 11253 नए कोरोना पॉजिटिव , 8 ने तोड़ा दम, इन जिलों में विस्फोट

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!