23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
अजब गजब

अजब प्रेम की गजब कहानी : चार पति काे छाेड़ा 5वें कुंवारे से की शादी, डेढ़ साल बाद छठे के साथ भागी

देवास। देवास के सखी सेंटर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहले से शादीशुदा 3 बच्चों की मां 4 पतियों को छोड़कर पांचवें नंबर पर उसने देवास के रहने वाले कुंवारे युवक ने शादी की और दाेनाें अच्छे से रहने भी लगे थे। कुछ समय से पति-पत्नी में किसी बात काे लेकर विवाद हाेने लगे ताे पत्नी अपने साथ दाे बच्चाें काे लेकर घर छाेड़कर छटे के साथ भाग गई। वहीं चार साल की एक बेटी काे देवास ही छाेड़कर चली गई, जिसे औद्याेगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने घुमते हुए देखा ताे सखी सेंटर अभिरक्षा में भेज दिया गया। सखी सेंटर से ही पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

सखी सेंटर की प्रशासक गीता ठाकुर ने बताया कि हमारी टीम ने चार साल की बच्ची की काउंसलिंग करना शुरू किया। इस पर उसने देवास का पता बताया और उसके पिता से बातचीत की गई। पिता ने साफ कह दिया कि यह मेरी बेटी नहीं है, इसकी मां ने पहले चार शादी कर ली थी, पांचवी मुझसे की और तीनाें बच्चे साथ लेकर आई थी। जिसकी बच्ची हाेगी वही रखेगा, मैं इसकाे नहीं रखूंगा।

इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति में गया, जहां पर पांचवे पति की मां ने और बच्ची की दादी ने बच्ची काे अपने पास रखने की सहमति जताई। इस पर समिति ने निर्णय लेते हुए बच्ची काे उसकी दादी के पास छाेड़ दिया है। समय-समय पर उसका फालाेअप भी लिया जाएगा।

कई मामले आते हैं सखी सेंटर पर

सखी सेंटर में एक ऐसा मामला भी आया जिसमें मां का मानसिक संतुलन बिगड़ा ताे वह अपनी 11 साल की बेटी काे छाेड़कर चली गई। बच्ची बड़ी मां के पास रहने लगी, इसी बीच चाइल्ड लाइन का जागरूकता कार्यक्रम गांव में चला, जहां बच्चाें काे संरक्षण देने की बात कही जा रही थी ताे बड़ी मां ने 11 साल की बेटी काे संरक्षण देने का कहा। चाडल्ड लाइन टीम बच्ची काे लेकर सखी सेंटर देवास ले आई। काउंसलराें ने काउंसलिंग की ताे पता चला की उसकी महिला की एक के बाद एक कर तीन बार शादी हुई और तीसरे पति की भी माैत हाे गई। इस घटना का इतना असर हुआ कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा और 11 साल की बेटी काे घर छाेड़कर चली गई। सेंटर ने बच्ची काे बाल कल्याण समिति में पेश किया, जहां से शासकीय बालिका गृह उज्जैन संरक्षण में भेज दिया गया है।

ससुराल से मिली पीड़ा बताई

देवास में रहने वाली लड़की की शादी इंदाैर में हुई, तभी से लड़की परेशान है। एक बच्ची हाेने के बाद भी पति अपनी पत्नी काे सही से नहीं रखते हुए मां की एक-एक बात मानता है। पत्नी बीमार हाेती ताे उसका इलाज नहीं करते हुए देवास छाेड़ जाता और सही हाेने पर फिर ले जाता था। बच्ची के लिए समय पर दूध भी नहीं लाता था। परेशान हाेकर महिला ने सखी सेंटर पर पीड़ा बताई ताे प्रशासक के आदेश पर काउंसलराें ने पति काे काउंसलिंग के लिए बुलाया फिर भी वह मानने काे तैयार नहीं थी। मामले में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने की जानकारी मिलने पर पति देवास आया और पत्नी काे ले गया।

Related posts

भालू पर पीछे से Attack करने चला था बाघ, अचानक पीछे पलटा भालू और फिर हुआ कुछ ऐसा – देखें Shocking Video

MP SIDHI NEWS TEAM

अजब प्रेम की गजब कहानी; 45 वर्ष की उम्र में पांच बेटियों की मां कर रही पांचवी शादी,शादी के विराेध में बेटी-दामाद पहुंचे थाने

MP SIDHI NEWS TEAM

गांव के मंदिर में गांव वालों की बैठक में बोली लगाकर निर्विरोध सरपंच का चयन किया गया,44 लाख की लगी अंतिम बोली

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!