24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

धान, ज्वार और बाजरा समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार, 15 सितंबर से होगा पंजीयन

प्रदेश में इस बार भी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीद करेगी। इसके लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा। बटाई या ठेके पर भूमि लेकर खेती करने वाले पांच हेक्टेयर तक के कृषक भी पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए इन्हें और वनाधिकार पट्टाधारी कृषक को निर्धारित समिति, कृषक उत्पादक संगठन या महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उपार्जन केंद्रों में ही पंजीयन कराना होगा। धान का समर्थन मूल्य एक हजार 940 रुपये प्रति क्विंटल है। ज्वार दो हजार 738 और बाजरा का मूल्य दो हजार 250 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बताया कि पंजीयन की ऑनलाअन प्रक्रिया को और सरल किया गया है। अब किसान पंजीयन एमपी किसान एप, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के साथ महिला स्व-सहायता समूह और कृषक उत्पादक संगठन द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र से भी करा सकते हैं।

Related posts

भाजपा सांसद का चौंकाने वाला अंदाज:कोविड सेंटर के शौचालय को हाथों से किया साफ, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दुगुनी करनें के लिए खेती को दिया उद्योगों का दर्जा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुर्जर

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस ने आज किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,कलयुगी पत्नी ने प्रेमी से पति को मरवा डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!