24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अगर जिम्मेदारों से होगी ऐसी लापरवाही तो कैसे रुकेगा कोरोना का कहर ?

जबलपुर । कोरोना को लेकर बरती जा रही सतर्कता के बावजूद जिम्मेदार भी इसकी चपेट में आने लगे हैं।   सीनियर IAS पी नरहरि की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब एक और वरिष्ठ IAS बी चंद्रशेखर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  खास बात ये है कि बी चंद्रशेखर की दूसरी बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वरिष्ठ IAS एवं जबलपुर संभाग आयुक्त बी चंद्रशेखर की कोरोना रिपोर्ट आज एक बार फिर पॉजीटिव आई है, जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग सकते में है।  रिपोर्ट को लेकर में चर्चाओं का बाजार गर्म है,  कहा जा रहा है कि संभाग आयुक्त ने समय से पहले कोरोना का दूसरा टेस्ट कराया था जिसके कारण दूसरी रिपोर्ट भी उनकी पॉजीटिव आई है।

इधर जबलपुर संभाग आयुक्त की फिर से कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमा में हलचल तेज हो गई है। संभाग के सबसे बड़े अधिकारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सवालों से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि संभवत: संभागायुक्त ने 10 दिन के पहले ही दूसरी बार टेस्ट कराया है इस वजह से उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

उधर बताया जा रहा है कि कमिश्नर के स्टेनो भी पॉजिटिव है और एक और प्रशासनिक अधिकारी का सैंपल जांच के लिए गया है। चिंता की बात ये है कि सैंपल देने के बाद भी इस प्रशासनिक अधिकारी ने कल मीटिंग ली थी।  आपको बता दें कि  संभाग आयुक्त के पॉजिटिव आने के बाद उनके कार्यालय में पदस्थ 60 से 70 कर्मचारियों अधिकारियों का सैंपल लिया गया है, अब ये सभी अधिकारी कर्मचारी चिंता में हैं।

उधर शहर के लोग और अन्य विभागों के अधिकारी संभाग आयुक्त, उनके स्टेनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने क बाद से चिंता में हैं कि कहीं अधिकारियों की लापरवाही शहर की जनता पर भारी ना पड़ जाये। फिलहाल जबलपुर संभाग आयुक्त बी चंद्रशेखर अभी क्वारंटाइन ही हैं।

Related posts

जालपानी बांध स्थल किसके इशारे पर बदला जा रहा है,हजारों आदिवासी परिवारों के साथ छल, धोखा और अन्याय-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

झंडा वंदन के दौरान दो समुदायों में विवाद हुआ, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए, दंगाइयों ने गाड़ियां फोड़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

मंत्री ने लगा दी लोगों के लिए जान की बाजी : लाइफ जैकेट पहन उफनती सिंध पार कर बोट से कोटरा गांव पहुंचे, पानी के बीच फंसे तो हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर आए

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!