23.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

बदमाशों ने बना डाली वन विभाग की डुप्लीकेट वेबसाइट, फर्जी भर्ती निकाल कर युवाओं के साथ ठगी की

यदि आप बेरोजगार हैं तो सब कुछ देख कर ही नौकरी के लिए अप्लाई करें। क्योंकि अब ठगी करने वाले बदमाश ठगी के अनोखे अनोखे तरीके अपना रहे हैं। नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठने का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें 10वीं पास बदमाशों ने वन विभाग की फर्जी वेबसाइट बना डाली इतना ही नहीं इस वेबसाइट पर इन्होंने रेंजर एवं वन रक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन अपलोड कर दिया। जो भी बेरोजगार युवा इस विज्ञापन के मार्फत ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर रहा था उससे यह ठगोरै संपर्क कर पैसे ऐंठ रहे थे। साइबर पुलिस ने इनकी करतूतों को पकड़ा और इन्हें गिरफ्तार किया।

साइबर थाना पुलिस ने वन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जबकि मास्टर माइंट फरार हैं। दोनों आरोपी 10वीं पास हैं। इसकी शिकायत वन विभाग ने 31 मार्च 2021 में की थी। इसके बाद पुलिस ने वेबसाइट को डाउन भी करा दिया था।

निरीक्षक अभिषेक सोनेकर ने बताया, चंद्रपुर, महाराष्ट्र निवासी आरोपी राजू लक्ष्मण केकात (30) और अमरदीप रामदास डोंगरे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने वन विभाग मप्र की आधिकारिक वेबसाइट https://mpforest.gov.in के यूजर इंटरफेस पर उपलब्ध कंटेंट को कॉपी कर फर्जी वेबसाइट http://mpforestgov.info/mpforest.gov.in/index.html बनाई थी। इसके बाद वेबसाइट से फॉरेस्ट रेंजर व वन रक्षक के लगभग 500 पदों की भर्ती विज्ञापन प्रकाशित किया।

ऐसे कर रहे थे ठगी

निरीक्षक अभिषेक ने बताया, वेबसाइट में निकले विज्ञापन को देख करीब 100 छात्रों ने ऑनलाइन फाॅर्म भरे। फॉर्म में भरे गए मोबाइल नंबर के आधार पर गैंग, छात्रों से संपर्क करते थे। पुलिस को आशंका है, आरोपियों ने फाॅर्म भरने वाले अभ्यार्थियों से पैसे ठगे होंगे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वेबसाइट चंद्रपुर, महाराष्ट्र से संचालित की जा रही थी।

10 हजार रुपए में बेची सिम

फर्जी वेबसाइट बनाने आरोपी राजू लक्ष्मण ने एयरटेल व जियो की सिम खरीद कर अमरदीप रामदास डोंगरे के माध्यम से फरार आरोपी को उपलब्ध कराया था। इसके लिए राजू ने 10 हजार रुपए अमरदीप से लिए थे। आरोपी राजू लक्ष्मण के खिलाफ रामनगर चंद्रपुर में 15 मामले दर्ज हैं। अधिकतर मामले धोखाधड़ी के हैं।

Related posts

हत्या के आरोपी को भुईमाड़ पुलिस ने महज दो घंटों में किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

गहरी नींद में सो रहे पति के सिर व गर्दन में कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट,आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

दो दोस्तों ने गैंगरेप कर बनाया MMS, ब्लैकमेल कर तीसरे दोस्त से भी करवाया रेप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!