27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

इंदौर की चिरायु अस्पताल में बिल को लेकर मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लात घूंसे, वीडियो हुआ वायरल….

मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ते चले जा रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे में हर दिन इस कहर के बीच अस्पताल में हंगामे हो रहे है। अब जो खबर सामने आई है वह इंदौर शहर के अस्पताल की है। जी दरअसल इंदौर के चिरायु अस्पताल में बिल की राशि को लेकर हुए विवाद के बाद डॉक्टर और परिजनों में जमकर मारपीट हुआ। आप सभी जानते ही होंगे कि एमपी के इंदौर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने सभी को हैरानी में डाला हुआ है।

यहाँ अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी हर दिन बढ़ती चली जा रही है। अब जो मामला सामने आया है वह इंदौर के चंदन नगर के चिरायु अस्पताल का है जहाँ बिल कम करने की बात पर विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस मामले में परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने जनरल के नाम पर डिलक्स रूम का चार्ज किया।

परिजनों ने बताया कोरोना संक्रमण के चलते मरीज की हालत बिगड़ने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था, अस्पताल ने इससे पहले अपना बिल थमाया, जिसमें कई तरह के एक्स्ट्रा चार्ज जोड़े गए थे, इसका विरोध किया तो अस्पताल के स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की।

पूरा मामला

मामला बिल को लेकर हुए विवाद का था, कोरोना के मरीज और उसकी दो बेटियां चिरायु अस्पताल में भर्ती थी जिसमें मरीज के परिजनों का आरोप है की चिरायु अस्पताल में उनका इलाज सही नहीं हो रहा था और इसीलिए मरीज को महेश्वरी अस्पताल शिफ्ट कराया जा रहा था, भर्ती करते समय अस्पताल में बेड का 1 दिन का किराया 3000 बताया गया था जब के बिल बनते समय उसी का किराया ₹10000 जोड़ा गया और कुल बिल ₹19000 हो गया जिस पर विवाद इतना बढ़ गया की परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच में जमकर मारपीट हुई।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज किया मारपीट का केस

वही इस मामले में डॉक्टर ने मारपीट का केस दर्ज कराया है, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी, पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का केस दर्ज किया है, सीएसपी बीपीएस परिहार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिल को लेकर अस्पताल के स्टाफ और मरीज के परिजनों के बीच विवाद हुआ, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरी जांच होगी,अभी तो पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का केस दर्ज किया है।

Related posts

भारत में कभी नहीं हो सकता मुस्लिम बहुमत, घट रही है जन्म दर-दिग्विजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में 154 एक्टिव केस, सीएम शिवराज बोले- तीसरी लहर को रोकना सभी की चिंता

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता, CM शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!