
प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।प्रदेश में बुधवार को अचानक कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ। संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में हुई अचानक इस बढ़ोतरी में कोरोना की तीसरी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। बुधवार को एक ही दिन में 28 नए संक्रमित मिले। अकेले दमोह में सबसे ज्यादा 15, सागर में 7, जबलपुर में 3, भोपाल में 2 और इंदौर में 1 नए केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि उज्जैन में चार मरीज उपचार थे हालांकि पिछले 3 दिनों के दौरान यहां पर एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला था।
👉👉👉 रिटायर्ड ASI ने थाने में फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रदेश की स्थिति आज की स्थिति में चिंताजनक हो गई है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर खासी चिंता जताई है।प्रदेश सरकार इसके लिए सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि सतर्क रहकर कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में मदद करें।
तीसरी लहर को रोकने में करें मदद- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोरोना फिर बढ़ रहा है, बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। हमें मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों का पालन करना अति आवश्यक है। ज्ञात हो कि प्रदेश में मंगलवार को 71 हजार 103 टेस्ट किए गए थे, इनमें कुल 28 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बुंदेलखंड में नए कोरोना केस मिले हैं जो कि चिंता का विषय है।
👉👉👉 प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, 1171 गांव प्रभावित, 200 से अधिक हुए जलमग्न
कोरोना की तीसरी वेव से निपटने के लिए यह तैयारी
वहीं दूसरी ओर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को चिंताजनक विषय बताते हुए कहा कि कॉविड के प्रति लोगों में जागरूकता का अभियान चलाया जाए। प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग पर फोकस हैं। साथ ही, ऑक्सीजन स्टोरेज के साथ तीसरी वेव के लिए अस्पतालों को तैयार किया जा रहा है।

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच भी लोग लापरवाह
👉👉👉 दहेज में 10 लाख रुपए और सफारी तथा बारातियों के लिए अंगूठी की मांग पूरी नहीं हुई तो सगाई तोडी
कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच शासन प्रशासन भले ही अलर्ट हो गया है, लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है। इसके बाद भी न तो लोग मास्क पहन रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन। शासन प्रशासन आदेश जारी कर लगातार मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करने और हाथों को सैनिटाइज करने पर जोर दे रहा है, वाबजूद इसके बाद भी लोग लपरवाही बरत रहे हैं।

सार्वजनिक स्थानों में बखौफ धूम रहे लोग
👉👉👉 मध्य प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी- मुख्यमंत्री
सार्वजनिक स्थानों में लोग बेखौफ घूम रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए शासन प्रशासन द्वारा भले ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। बस स्टैंड, बाजार, नर्मदा तट, के आासपास सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में बिना मास्क के घूमते देखे जा रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ बस स्टैंड, अवंती चौक, मुख्य, बाजार सब्जी मंडी, पुरानी डिंडौरी के आसपास नजर आती है। किराना, बर्तन,कपड़े सहित अन्य दुकानों के बाहर ग्राहकों के लिए बनाए गए गोले घेरे भी नजर नहीं आ रहे हैं।

बाजार में भी उमड़ रही भीड़
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना, शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ हाथों को समय समय पर साबुन से धोना या सैनिटाइज करना ही मुख्य उपाय हैं। इसके बाद भी अनलॉक होते ही बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। न तो ग्राहक और न ही दुकानदार मास्क का लगा रहे हैं। दुकानों में भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। बर्तन, किराना, मोबाइल, हार्डवेयर, सब्जी, फल, चाय नाश्ता की दुकानों सहित अन्य दुकानों में खरीदी के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों में कुछ लोग ही मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।
